हर घर तिरंगा" अभियान में पश्चिम रेलवे पूरे जोश के साथ ले रहा है भाग

 'आज़ादी का अमृत महोत्सव' 


मुंबई :-
आजादी के 75 साल के साथ-साथ देश के लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास का जश्न मनाने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव भारत सरकार की एक पहल है। देश भर में मनाये जा रहे इस उत्सव के अंतर्गत, पश्चिम रेलवे लोगों को तिरंगा घर लाने और उनके दिल में देशभक्ति की भावना का आह्वान करने तथा इसे प्रोत्साहित करने के लिए 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत "हर घर तिरंगा" अभियान में तहे दिल से भाग ले रहा है। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक (प्रभारी) प्रकाश बुटानी ने इसी क्रम में 8 अगस्त, 2022 को मुंबई के चर्चगेट स्थित पश्चिम रेलवे मुख्यालय में रेलवे अधिकारियों को तिरंगे का वितरण किया।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित ठाकुर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पश्चिम रेलवे द्वारा 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत अपने रेलवे जोन में कर्मचारियों को लगभग 90,000 झंडे खरीद कर इसका वितरण किया गया है। पर्यटन मंत्रालय के समन्वय से स्टेशनों पर कई सेल्फी पॉइंट भी स्थापित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही संस्कृति और खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 75 वर्ष और उससे अधिक आयु के सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारियों को विशेष आजादी का अमृत महोत्सव पदक प्रदान किए जाएंगे। भारत की जीवंत और विशाल संस्कृति को मनाने और प्रदर्शित करने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी व्यवस्था की गई है। इसके अलावा, पश्चिम रेलवे द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तिरंगे, ऐतिहासिक तथ्यों, भारतीय संविधान आदि के बारे में दिलचस्प तथ्यों के माध्यम से इंटरनेट का उपयोग करने वाले लोगों के बीच स्वतंत्रता की भावना  को जाग्रत करने  और उन्हें आज़ादी से जुड़े तथ्यों से अवगत कराने के लिए आकर्षक प्रश्नोत्तरी और सामान्य ज्ञान अभियान चलाया जा रहा है।

ठाकुर ने बताया कि  आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 'हर घर तिरंगा' लोगों को अपने घर तिरंगा लाने और भारत की आजादी के 75 वें वर्ष को मनाने के लिए इसे अपने घर पर फहराने के लिए प्रोत्साहित करने वाला एक अभियान है। स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में एक राष्ट्र के रूप में ध्वज को सामूहिक रूप से घर लाना न केवल तिरंगे से व्यक्तिगत जुड़ाव का प्रतीक होगा, बल्कि राष्ट्र-निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का भी प्रतीक होगा। इस पहल का विचार लोगों के दिलों में  देशभक्ति की भावना को जगाना और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को बढ़ाना है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम