आखिरकार महाराष्ट्र मंत्रीमंडल का विस्तार

राज भवन में शपथ विधी

विजयकुमार गावित,  संजय राठोड, सुरेश खाडे, तानाजी सावंत, अतुल सावे, मंगलप्रभात लोढा सहित 18 को  मंत्री पद की शपथ
 

मुंबई :-
आखिरकार मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पहले मंत्रीमंडल  विस्तार में आज 18 मंत्रियो को  कॅबिनेट मंत्री पद की  शपथ दी गई।सरकार बनाकर एक माह से ज्यादा का समय हो गया था।

राजभवन के दरबार हॉल में मंगलवार को सुबह 11 बजे आयोजित  शपथविधी समारोह में राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने सभी कॅबिनेट मंत्रियों को पद व गोपनीयता की शपथ दी।

इस अवसर पर राधाकृष्ण विखे पाटील, सुधीर मुनगंटीवार, चंद्रकांत पाटील, विजयकुमार गावित,  गिरीश महाजन, गुलाबराव पाटील, दादा भुसे, संजय राठोड, सुरेश खाडे, संदीपान भुमरे, उदय सामंत, तानाजी सावंत, रवींद्र चव्हाण, अब्दुल सत्तार, दीपक केसरकर, अतुल सावे, शंभूराज देसाई व मंगलप्रभात लोढा को कॅबिनेट मंत्री पद की शपथ दी गई।

शपथविधी समारोह में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले, रावसाहेब दानवे, कपिल पाटील व डॉ भागवत कराड, विरोधी पक्षनेता अजित पवार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम