डॉ. मयंक मेहता को अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर राष्ट्रीय पुरस्कार

75 युवा हुए पुरुस्कृत


नई दिल्ली :-
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर 12 अगस्त 2022 राष्ट्रीय युवा संसद का आयोजन भारत के युवा और खेल कल्याण मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 75 युवाओं को राष्ट्रीय युवा संसदीय 2022 राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार देकर 75 वां आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए किया गया था। 

महाराष्ट्र सदन में आयोजित कार्यक्रम में भारत के 28 विभिन्न राज्यों से यह युवा नामांकित किए गए थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्री  महेंद्रनाथ पांडे थे। अतिथि विशेष समाज कल्याण मंत्री रामदास अठावले, मोंटेनेग्रो के महाधिवक्ता डॉ जेनिस दरबारी थे। इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मिजोरम के राज्यपाल अमोलक रतन कोहली थे।

 मीरा भायंदर निवासी मयंक मेहता को चुनाव और सोशल मीडिया प्रबंधन कौशल के लिए राष्ट्रीय राजनीतिक प्रबंधन पुरस्कार 2022 दिया गया। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम