संगीता तल्लेरा का काव्य संग्रह 'पंखी' पुरस्कृत

 संगीता तल्लेरा का काव्य संग्रह 'पंखी' पुरस्कृत

साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद की घोषणा


 उज्जैन :- साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद के वर्ष 2021 के पुरस्कारों की घोषणा की। काव्य लेखिका संगीता तल्लेरा उज्जैन की प्रथम काव्य कृति पंख का चयन पुरस्कार के लिए किया गया। प्रत्येक वर्ष मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग भोपाल के नवोदित लेखकों की प्रथम के प्रकाशनार्थ 40 श्रेष्ठ पांडुलिपि को पुरस्कार देता है । 

पांडुलिपि रुपए 20000 प्रकाशन सहायता राशि प्रदान की जाती हैं। संगीता तल्लेरा की 100 कविताओ संग्रह मन पंखी में है। उनकी विशेषता है कि हर घटना को कविता के माध्यम से प्रस्तुत कर देती हैं। अपने कविता संग्रह मे मौसम, पक्षी, पेड़, पौधे, प्रकृति एवं इंसान के बदलते व्यवहार को काव्य के माध्यम से दर्शाए हैं। उनकी कविताओं का माध्य अंतरात्मा के विचारों का प्रतिबिंब नजर आता है। इसलिए कवि जीवटता लिए हुए सजीव होती हैं । कविता के माध्यम से प्रत्यक्ष दृश्य चित्रण कर देती हैं, उनकी कविताओं का विषय सामाजिक होता हैं। उनकी प्रथम पांडुलिपि मन पंखी शीघ्र ही पुस्तक के रूप में उपलब्ध होने वाली है। उन्होंने साहित्य अकादमी के निदेशक विकास दवे का आभार व्यक्त किया हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम