मुनिराज डॉ लाभेश विजयजी का महामांगलिक संपन्न

अनेक धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन


पुना :-
 श्री जैन श्वेतांबर राजस्थानी समाज ट्रस्ट पुणे कैंप के तत्वाधान में  ज्योतिष रत्न डॉ मुनिराज श्री लाभेश विजयजी म.सा.और मुनिराज श्री ललीतेश विजयजी मा.सा.की शुभ निश्रा में  महामांगलिक संपन्नहुआ।

राजस्थान भवन में आयोजित कार्यक्रम में धर्मसभा को संबोधित करते हुए लाभेश विजयजी ने जैन शासन में महा मांगलिक के अलावा कालसर्प योग, व्यापार वृद्धि के मंत्र आदि का महत्व बताया। महामांगलिक के लाभार्थी परिवार स्व. शांतिलाल कृष्णाजी पालरेचा,आरती के लाभार्थी किरणकुमार शांतिलालजी दोषी ,और गुरुपूजन के लाभार्थी  किशोर अचलचंदजी  हिंगड़ परिवार का ट्रस्ट की और से बहुमान किया गया।साथ ही पालरेचा परिवार को  शाशन रत्न की उपाधि से मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन मांगीलाल सोलंकी ने किया।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम