विजयवाड़ा के 1500 जैनों के घर में 14 सुपन एवम पारणाजी प्रदान किए जायेंगे।

जयंतसेन सूरीश्वरजी की गुणानुवाद सभा


विजयवाड़ा :-
विजयवाड़ा नगर में गच्छाधिपति आचार्य श्री जयंतसेन सूरीश्वरजी म.सा. समुदाय के वर्तमान गच्छाधिपति आचार्य नित्यसेन सूरीस्वरजी म.सा.,परम पूज्य आचार्य श्री जयरत्नसूरीस्वरजी म.सा के आज्ञानुवर्ती श्रुत प्रभावक मुनिराज श्री वैभवरत्न विजयजी म.सा. आदि मुनि भगवंतो की पावन निश्रा में त्रिस्तुतिक नायक परम पूज्य आचार्य श्री जयंतसेन सुरीश्वरजी महाराजा की विराट गुणानुवाद सभा का आयोजन हुआ।

गुणानुवाद सभा मे मुनिवर ने पूज्य युग प्रभावक गुरुदेव के जीवन का उत्तम वर्णन किया ।उन्होंने पूण्य सम्राट ने जिनशासन के लिए किए कार्यों को याद किया।उन्होंने कहा गुरुदेव शासन के अनमोल रत्न थे जिनकी जगह भर पाना मुश्किल हैं।युगों युगों तक उन्हें याद किया जाएगा।

साथ ही, पर्युषण महापर्व में विजयवाड़ा नगर में विद्यमान करीब 1500 जैनों के घर में 14 सुपन एवम पारणाजी प्रदान किए जायेंगे। जिसका विमोचन आज मुनिवर की निश्रा में किया गया है।इसका संपूर्ण लाभ गोल्ड मेडल परिवार ( रेवड़ता) ने लिया है। वैभवरत्न जी का चातुर्मास हर्षोल्लास के साथ चल रहा है व अनेक धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हो रहे हैं।संघ ने चातुर्मास में दर्शन वंदन का लाभ लेने की विनंती की है।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम