थराद नगरपालिका मुख्याधिकारी ने किए 11 उपवास

 गच्छाधिपति नित्यसेन सूरीश्वरजी म.सा. की निश्रा


मुनि भगवंत की पावन प्रेरणा से प्रशासन के मुख्य अधिकारी ने की11 उपवास की तपस्या

झाबुआ :- गुजरात के थराद ( थीरपुर तीर्थ) नगर पालिका के वर्तमान मुख्याधिकारी ( चीफ ओफिसर) एवं युग प्रभावक गच्छाधिपति, पुण्य सम्राट,आचार्य श्री विजय जयन्तसेन सूरीश्वरजी महाराजा के परम भक्त पांचाभाई माली  ने मध्यप्रदेश के झाबुआ नगर में चातुर्मास हेतु बिराजमान मुनिराज श्री चारित्ररत्न विजयजी महाराज की पावन प्रेरणा से आपके निवास स्थल डिसा नगर में चातुर्मास हेतु बिराजमान स्थानक संप्रदायवासी के दिनेशमुनि महाराज की पावन निश्रा में 11 उपवास की तपस्या की।

तपस्या का पारणा अनेक श्रावक श्राविकाओं की पावन उपस्थित में 11अगस्त 2022को संपन्न हुआ। पांचाभाई माली जो जन्म से जैन ना होने के बावजूद भी मुनि भगवंतो की पाटण नगर में अध्ययन हेतु स्थिरता दरम्यान अनेक बार पाटण के त्रिस्तुतिक जैन उपाश्रय में पधारे एवं उनके सानिध्य में रहकर मुनिराज श्री निपुणरत्न विजयजी महाराज के प्रवचन आदि का लाभ लिया एवं नवकार महामंत्र आदि सुत्र कंठस्थ किए। माली ने मुनि भगवंतो की प्रेरणा से पुर्व में अठ्ठाई तप एवं आसो महिने की नवपद ओली की आराधना सहित भविष्य में पौषध करेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम