विविध क्षेत्रों के विद्यार्थी,खिलाड़ी व सामाजिक लोगों का सम्मान

आगे भी ऐसे कार्यक्रम जारी रहेंगे


भायंदर :- मीरा भायंदर महानगरपालिका ने
 शहर के विविध शैक्षणिक, क्रिडा, सामाजिक क्षेत्र सहित अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनिय कार्य करनेवाले विद्यार्थ्यी,खिलाड़ी स्पर्धक व समाजसेवीयों को महापौर ज्योत्सना हसनाळे ने सन्मानित किया।

मनपा महासभा में महापौर के अलावा आयुक्त दिलीप ढोले, उपमहापौर हसमुख गहलोत, अतिरिक्त आयुक्त संभाजी पानपट्टे आदि की उपस्थिति में शाल, पुष्पगुच्छ व सन्मानचिन्ह देकर सभागृह की और से सम्मानित किया गया।इस अवसर पर सभी नगरसेवक, नगरसेविका व अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

सन्मानित किये गए स्पर्धक,खिलाड़ी व समाजसेवक में मोहम्मद हुसैन भादसोरावाला - 12 वी (विज्ञान शाखा) जयहिंद महाविद्यालय, चर्चगेट में 96.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मुंबई में टॉपर, रचना अमर बढे ने वर्ष  2021 व सन 2022 इन दोनों वर्षो में पोईसर जिमखाना, कांदिवली (प) ,मुंबई व 42 वें National Master Athletics Championship 2022 अन्ना स्टेडियम, कुडालोर (तामिळनाडू) में हुई स्पर्धा में राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर आयोजित दौड़ने व, रिले इस स्पर्धा में सुर्वणपदक व रजत पदक प्राप्त किया। श्वेता बुरड ने एप्रिल 2022 मध्ये 5.00 मी चलने, 5000 मीटर चलने व 5000 मीटर दौड़ने कि स्पर्धा में कास्यं पदक व रजत पदक, डॉ.सुनिल गणपत धाकतोडे ने 203 बार रक्तदान कर विविध स्थानों से 70 पुरस्कार प्राप्त किये हैं।

इसके अलावा मेवीस अब्दुल करीम टाक को दिल्ली स्थित जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी से स्व बल से अभ्यास कर सन 2021-22 इस शैक्षणिक वर्ष में तिसरे प्रयत्न में ऑल इंडिया रॅंकीग में 386 या क्रमांक पर UPSC परिक्षा में सफलता प्राप्त की।आस्था विरल शाह  RBK स्कूल में 2021-22 इस शैक्षणिक वर्ष में 10 वी की ICSE Board में 99.40/ प्रतिशत अंक प्राप्त कर देश मे तीसरा स्थान प्राप्त किया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम