पश्चिम मध्य रेल, के रेलकर्मी एवं अधिकारी हर घर तिरंगा अभियान में होंगे शामिल

आजादी का अमृत महोत्सव में घरों पर लहराएँगे तिरंगा


जबलपुर :-  स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव‘‘ सम्पूर्ण भारतीय रेलवे  में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में पश्चिम मध्य रेलवे में भी विभिन्न कार्यक्रमों के साथ ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव‘‘ मनाया जा रहा है। भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारत के लंबे इतिहास का जश्न मनाने और राष्ट्रीय त्यौहार में आम जनता की भागीदारी को बढ़ाने के लिए, ‘‘हरघर  तिरंगा‘‘ अभियान चलाया जा रहा है। 

इसी श्रृंखला में पश्चिम मध्य रेलवे के  रेलकर्मी एवं अधिकारी हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होंगे तथा आजादी का अमृत महोत्सव में घरों पर तिरंगा झंडा फहराएँगे। इसके अन्तर्गत पश्चिम मध्य रेल में तीनों मण्डलों जबलपुर, भोपाल एवं कोटा के सभी कार्यालयों, डिपो कार्यालयों, कारखानों, डीजल शेड में कार्यरत अधिकारियो/कर्मचारियों द्वारा कार्यालय एवं घरों में भी तिरंगा झंडा फहराया जायेगा और स्वतंत्रता दिवस पर आजादी के अमृत महोत्सव अभियान से जुड़कर हर घर तिरंगा फहराने के लिए लोगों को जागरूक किया जायेगा।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करना है। इससे न केवल नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज से व्यक्तिगत रूप से जुड़ने में मदद मिलेगी बल्कि राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान भी बढ़ेगा। देशभक्ति की भावना जागृत होगी। इसके अलावा रेल प्रशासन द्वारा रेलकर्मियों, अधिकारियों सहित आम नागरिकों को अपने फेसबुक, ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया अकाउंट पर तिरंगा प्रदर्शित करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है ।   

    


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम