मोदियों की जाव में तुलसा पौधे एवं गमलो का वितरण हुआ।

 लिओ क्लब झुंझुनू का कार्यक्रम

स्व. सुनील चौथमल पाटोदिया परिवार का सहयोग


झुंझुनूं :-
लियो क्लब झुंझुनू द्वारा मोदियों की जाव में रहने वालों एवं अन्य जनों को बुधवार को चौथमल सुनील कुमार पाटोदिया परिवार झुंझुनूं के सहयोग से लायंस क्लब झुंझुनूं एवं श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के संयुक्त तत्वाधान में तुलसा पौधे एवं गमलो का वितरण किया गया। 

इस अवसर पर प्रदीप पाटोदिया, लियो क्लब अध्यक्ष अंकुर मोदी, सेक्रेटरी विशाल अग्रवाल, राहुल जांगिड़, सदस्य झंवर सोनी,  डाॅ भावना शर्मा, सपना राणासरिया, ज्ञान धारी, संगीता आर्य, पारूल अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, संजना, खुशबु अग्रवाल, राधा राणासरिया, सरोज, दिनेश मीणा, चंद्रप्रकाश जालान, विनोद स्वामी, मनीष सैनी, विकी लोहन एवं युवा वैश्य महासम्मेलन के जिला उपाध्यक्ष पुनीत तुलस्यान सहित अनेक  गणमान्य उपस्थित थे।

विदित है कि हर घर में तुलसी का वासा, रहे सदा नरहरि के पासा, इसी भावना को आत्मसात करते हुए तुलसा लगे हुए गमलो का वितरण लियो क्लब झुंझुनू के माध्यम से लियो क्लब अध्यक्ष अंकुर मोदी एवं लियो एडवाइजर एमजेएफ लायन डॉक्टर डीएन तुलस्यान के मार्गदर्शन में शहर के विभिन्न भागो में ई-रिक्शा द्वारा घर-घर एक हजार तुलसी लगे गमले साथ ही बगैर गमलों के तुलसी पौधो का वितरण किया जा रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम