भारत के अतीत और वर्तमान पर विशेष व्याख्यान माला का आयोजन

अमृत महोत्सव पर भारतीय विचार मंच कार्यक्रम


भायंदर :-
देश की आजादी के अमृत महोत्सव पर पूरे देश में तरह तरह के कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है।

हर कोई "हर घर तिरंगा " का आवाहन कर देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ को यादगार बनाने में अपना सहयोग दे रहा है। देश के अलग-अलग संगठन अपनी तरह से कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे है।इसी के तहत  भारतीय विचार मंच ज्योति प्रकाशकुमार राणे (शहीद स्व. कौस्तुभ राणे जी की मां) की अध्यक्षता में भारत के अतीत और वर्तमान पर तीन दिवसीय व्याख्यान माला का आयोजन किया है।

व्याख्यान माला में 13 अगस्त से 15 अगस्त तक भारत के बारे में काफी रोचक जानकारी दी जाएगी। भायंदर (वेस्ट) के रीना मेहता कॉलेज में  प्रथम दिन समृद्ध प्राचीन भारत पर इतिहास संकलन समिति,कोकण प्रांत के चंद्रकांत जोशी ,रविवार 14 अगस्त को संघर्षमय अखण्ड भारत  पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय सदस्य मंदार भानुषे तथा 15अगस्त को स्वतंत्र, आधुनिक एवं भविष्य का भारत विषय पर  भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला अपने विचार रखेंगे।व्याख्यान माला का समय शाम 06 बजे से रात  07.30 बजे तक हैं।कार्यक्रम के लिए महेश भायदे,आशीष गोखले,राकेश मिश्रा,विजय गणेशपुरे से संपर्क करें।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम