संदेश

2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जिनशासन व समाजसेवा की महामेरू का महाप्रयाण

चित्र
जैन धर्म की प्रथम साध्वी जिन्हें आचार्य पद दिया गया पूज्य आचार्य श्री चंदनाजी  को भावपूर्ण श्रद्धांजलि  “गांव में मंदिर बनाने के बजाय, आइए हम पूरे गांव को मंदिर बनाने का प्रयास करें।” पूज्य आचार्य श्री चंदनाजी पू ज्य आचार्य श्री चंदनाजी महाराज हाल के समय के सबसे प्रेरणादायक जैन व्यक्तित्वों में से एक हैं, एक दूरदर्शी और प्रगतिशील सोच वाले व्यक्ति हैं जिन्होंने परिवर्तन लाने में सफलता प्राप्त की है। पूज्य गुरुदेव उपाध्याय श्री अमर मुनिजी महाराज के आशीर्वाद से, आचार्य श्री चंदनाजी महाराज ने करुणा के मार्ग पर चलकर धर्म की लौ को पुनर्जीवित किया है। आचार्य श्री चंदनाजी महाराज ने 1951 में चौदह वर्ष की आयु में सांसारिक जीवन का त्याग कर मानवता के उत्थान के लिए स्वयं को समर्पित कर दिया। तीर्थंकर महावीर के जीवन और शिक्षाओं से प्रेरित होकर, भारत के गरीबी से ग्रस्त राज्य बिहार के उत्थान के लिए उन्होंने वीरायतन की स्थापना की और समस्त मानवता के प्रति करुणा, मित्रता और प्रेम का प्रसार करने का प्रयास किया। उनके दिव्य व्यक्तित्व और असीम करुणा ने अनेकों जीवन को स्पर्श किया है। चुनौतीपूर्ण परिस्...

गच्छाधिपति धर्मधुरंधर सूरीश्वरजी का चातुर्मास पालीताणा में

चित्र
श्री आत्म वल्लभ जैन सेवा मंडल का भव्य आयोजन पालीताणा :- श्री शत्रुजय तीर्थ की दिव्य छत्रछाया में, विमलाचल परमेष्ठी के पावन सानिध्य में श्री आत्म वल्लभ जैन सेवा मंडल द्वारा सादड़ी (राणकपुर) के जैन धर्मावलंबियों का आत्मकल्याण की ओर अग्रसर अनुपम सामूहिक धर्म-आराधना महापर्व चातुर्मास का भव्य आयोजन किया गया हैं। पालीताणा अधिपति आदिनाथ भगवान के सानिध्य में व श्री आत्म वल्लभ समुद्र इंद्र रत्नाकर पाट परंपरा के वर्तमान गच्छाधिपति, श्रुत भास्कर, सरस्वती उपासक, श्रुत ज्ञान मंदिर संरक्षक आचार्य श्री विजय धर्मधुरंधर सूरीश्वरजी म. सा. आदि साधु साध्वी की निश्रा में आषाढ़ सुदी 14, मंगलवार, 28 जुलाई 2026 को प्रारंभ होगा।चातुर्मास के दौरान अनेक कार्यक्रमों के अलावा पर्युषण आराधना श्रावण वदी 12 मंगलवार, 8 सितंबर 2026 से होगी। चातुर्मास आराधना स्थल अंकीबाई धर्मशाला,राजेंद्र विहार, हिम्मत विहार ।मंडल ने सादड़ी के जैन धर्मावलंबियों के प्रवेश / आवेदन पत्र के लिए संपर्क करने का आव्हान किया है। श्री आत्म वल्लभ जैन सेवा मंडल के तत्वावधान में सादड़ी जैन धर्मावलंबियों का वर्ष 2026 में पावन शत्रुंजय तीर्थ, पालीता...

पंचकल्याणक महामहोत्सव में संत और संघ का दिव्य समागम, जागी विश्वचेतना

चित्र
पंचकल्याणक महामहोत्सव में संत और संघ का दिव्य समागम, जागी विश्वचेतना आचार्य समयसागर व सर संघचालक ने दिया विश्व कल्याण का संदेश डॉ अनीश जैन नागपुर (तुलसीनगर): अतिशय क्षेत्र श्री आदेश्वर धाम, बाजारगांव के पंचकल्याणक महोत्सव के अंतर्गत नागपुर के तुलसीनगर में चल रहे भव्य आयोजन में भगवान के गर्भकल्याणक (उत्तरार्ध दिवस) आध्यात्मिकता, संस्कार और मानवता का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी विनय बंडा ने जब सरसंघचालक  मोहन भागवत को स्मरण कराया कि 16 अप्रैल 2024 को कुंडलपुर में परमपूज्य आचार्य श्री समयसागरजी का आचार्य पद पर पदारोहण हुआ थाजिस अवसर पर उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को गौरवान्वित किया था।16 अप्रैल 2026 पुनः निकट है। उल्लेखनीय है कि भागवत जी 13 अप्रैल को नागपुर में आयोजित पंचकल्याणक महोत्सव में मुख्य अतिथि थे।इस अवसर पर अपने उदबोधन में आचार्य पदारोहण दिवस के महत्व की अत्यंत सुंदर और गूढ़ व्याख्या प्रस्तुत की।उन्होंने कहा कि यदि हम 13 अप्रैल को देखें, तो उसमें 1 और 3 है। यह “1” व्यक्ति की अपनी सत्ता (मै) का प्रतीक है। और “3”  जिसका मुख एक की ...

श्री राजस्थान जैन संघ, पुना में 150 वर्षीतप के पारणे

चित्र
5 दिवसीय महोत्सव का भव्य आयोजन पूना :- सोमवार पैठ में स्थित आदिनाथ भगवान के दिव्य सानिध्य में श्री राजस्थानी जैन संघ के तत्वावधान में 150 वर्षीतप के पारणे के अवसर पर पंचांहिका महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया हैं। संघ के अनुसार 17 से 21 अप्रेल तक विविध कार्यक्रम, महापूजन व पारणा महोत्सव पंजाब केसरी श्री विजय वल्लभ सूरीश्वरजी समुदाय के परम पूज्य श्रुत भास्वकर गच्छाधिपति आचार्य श्री धर्मधुरंधर सूरीश्वर जी म.सा.,गणिवर्य श्री धर्मराज विजयजी म.सा., मुनि श्री ऋषभचंद्र विजयजी म.सा.,मुनि श्री धर्मकीर्ति विजयजी म.सा. विश्वेन्द्र विजयजी म.सा., मुनि श्री धर्मबोधी विजयजी म.सा., मुनि श्री महाभद्र विजय जी म.सा., मुनि श्री अक्षयरत्न विजय भी म.सा., मुनि श्री तत्वदर्शन विजय जी म.सा.,मुनि श्री मनमोहन विजयजी म.सा.आदि ठाणा के अलावा साध्वी श्री नयप्रज्ञा श्रीजी म.सा.आदि ठाणा आगमोद्वारक सागर समुदयवर्ती परम पूज्य वचन सिद्ध गच्छाधिपति आचार्य श्री नरदेवसागर सूरीश्वर जी म.सा.की आज्ञनुयवर्ती परम पूज्या संरल स्वभावी हेम-प्रियदर्शना श्रीजी म.सा. की शिष्या प्रशिष्या मालव रत्न परम पूज्य मुक्तिदर्शना श्रीजी म.सा., के अ...

सिल्वर इनिंग NGO की सफलता के 18 साल

चित्र
डिमेंशिया के शिकार वृद्धों की कर रहे मदद बुजुर्गों की जिंदगी में खुशियों की मुस्कान देते शैलेश भाईंदर :-  वृद्धावस्था में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं लोगों को घेर लेती है। ऐसी स्थिति में बुजुगों की सेवा करना जरूरी हो जाता है। अपनी गाददाश्त खोने से परेशान नुजुर्गो को भी बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ऐसे बुजुर्गों की मदद कर उनकी जिंदगी में उत्साह भर रहे है शैलेश मिश्रा। शैलेश स्वतंत्रता सेनानी के पोते और एक समाज सेवक के बेटे हैं। यह सिल्वर इन्गि नामक एनजीओ के माध्यम से ओल्ड ऐज एडसोकेसी और डिमेंशिया केंद्र शुरू कर न केवल वुजुगों की सेवा कर रहे हैं, उनकी जिंदगी में नां उमग भरने का भी काम कर रहे है। शैलेश ने पिछले 16 वर्षों में ओल्ड एज एडवोकेसी और डिमेंशिया केंद्र से ऐसा काम कर दिखाया है कि महानायक अमिताभ बच्चन और सुपरस्टार आमिर खान भी अपने-अपने कार्यक्रमों में उनकी तारीफ कर चुके हैं। उनके काम के लिए उन्हें न केवल राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बरिक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सम्मानित किया जा चुका है। संयुक्त राष्ट्र में शैलेश भारत का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं। अभी हाल भी 'कॉमन मे...

सभी जीवों का मंगल व विश्व मे शांति हो

चित्र
श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ जैन मंदिर में नवकार महामंत्र आराधना भायंदर :- श्री नवकार महामंत्र का जाप करते हुए सभी जीवों का कल्याण हो ऐसी शुभ मंगला कामना के साथ भायंदर के प्रथम ऐसे प्राचीन श्री चिंतामणी पार्श्वनाथ जैन संघ में नवकार महामंत्र का सामूहिक जाप का पाठ का संगीतमय नवकार की  मधुर धुन के साथ आयोजन किया गया। श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ जैन श्वेतांबर संघ ने जीतो द्वारा आयोजित इस जाप कार्यक्रम में उत्साह से भाग लिया व हर वर्ष करने का संकल्प लिया।शाश्वत महामंत्र श्री नवकार मंत्र को फूलों के हार से वधाने का लाभ सोहनबाई मोहनराजजी बंबोरी परिवार (सादड़ी) ने लिया  जाप कार्यक्रम में संघ कमिटी के सदस्य अशोक कागरेचा,महेंद्र मेहता,महेंद्र कोठारी,मेहुल परमार, अभिषेक परमार,राहुल परमार,पारसमल सोनीगरा, दीपक बंबोरी, चेतन धोका, चेतन करबा वाला, महावीर दुग्गड, प्रदीप सोलंकी, नितिन मेहता सभी सदस्यों का सहयोग रहा। संघ प्रभावना के लाभार्थी परिवार JITO GROUP, सोहनबाई मोहनराजजी बंबोरी पोपटलालजी धोका व अल्पाहार के लाभार्थी सुशीलाबाई पारसमलजी सोनीगरा (डायलाना) हसमुख पारेख परिवार थे। वीडियो क्लिप,मार्ग दर...

समस्त विश्व के कल्याण के लिए नवकार मंत्र का सामूहिक जाप करना अत्यंत सार्थक और प्रासंगिक है :- अमित शाह

चित्र
पूरा देश नवकारमय हुआ - देशभर में भव्य आयोजन नई दिल्ली :- केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह ‘विश्व नवकार महामंत्र दिवस’ पर नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर अमित शाह ने कहा कि जब विश्व के विभिन्न हिस्सों में अपने विचारों को स्थापित करने के लिए संघर्ष की स्थिति बनी हुई है, ऐसे समय में यहां से समस्त विश्व के कल्याण हेतु नवकार मंत्र का सामूहिक जाप किया जाना अत्यंत सार्थक और प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि भारत विविध संप्रदायों और धर्मों का देश है, जहाँ प्रत्येक परंपरा में मंत्रों की विशेष महत्ता और आध्यात्मिक शक्ति का वर्णन मिलता है। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि मंत्र मानव जीवन को उच्च दिशा प्रदान करते हैं, हमारे चैतन्य को जागृत करते हैं और शुभ संकल्पों को सुदृढ़ बनाते हैं। उन्होंने कहा कि जब लोग श्रद्धापूर्वक एक ही मंत्र का सामूहिक जाप करते हैं, तो उससे न केवल व्यक्ति, बल्कि समूचे देश और विश्व का भी कल्याण होता है। शाह ने कहा कि हमारे सिद्धों ने पीढ़ियों तक अथक साधना कर समस्त मानवता के कल्याण के लिए इन मंत्रों की रचना की है।...

रामगंजमंडी में भगवान आदिनाथ के मंदिर की प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां शुरू

चित्र
अनेक साधु साध्वियों की उपस्थिति में होगा कार्यक्रम रामगंजमंडी :- (अभिषेक जैन)  शहर के बाजार नंबर 3 में बने सफेद संगमरमर से 42 फिट ऊंचे शिखर वाले भगवान आदिनाथ के मंदिर की प्रतिष्ठा महोत्सव को भव्य बनाने के लिए तैयारिया जोरो पर है। कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरा श्वेताम्बर समाज तैयारियों में जुटा है। इसके लिए वरिष्ठ साध्वी लयस्मिता श्रीजी को आमंत्रण पत्रिका सौंपी। ग्वालियर से चातुर्मास करके लौट रही छत्तीसगढ़ रत्न शिरोमणि परम पूज्या मनोहर श्रीजी की शिष्या जैन समाज की वरिष्ठ साध्वी लयस्मिता श्रीजी आदि ठाणा पाँच को रायपुर पहुँच कर श्रीआदिनाथ जैन श्वेताम्बर श्री संघ के दिलीप तिल्लानी, रवि बापना, सुशील गोखरु, गौरव बापना ने प्रतिष्ठा महोत्सव की आमंत्रण पत्रिका भेंट की। साध्वी लयस्मिता श्रीजी ने गत माह नरसिंहगढ़ में प्रतिष्ठा महोत्सव में आने की स्वीकृति प्रदान की थी। इसी प्रकार वरिष्ठ साध्वी भक्तामर प्रसारिका को आमंत्रण पत्रिका भेंट की। मालपुरा से विहार करके छत्तीसगढ़ रत्न शिरोमणि मनोहर श्रीजी की शिष्या जैन समाज की वरिष्ठ साध्वी भक्तामर प्रसारिका साध्वी मृगावती श्रीजी ठाणा तीन वर्त...

नित्यानंद सूरीश्वरजी की निश्रा में बड़ोदा में जोरदार माहौल में प्रतिष्ठा सम्पन्न हुई

चित्र
200 वर्ष से ज्यादा प्राचीन श्री मनमोहन पार्श्वनाथ जिनालय में कार्यक्रम बड़ौदा :- गुरु वल्लभ की जन्म भूमि बड़ोदरा में वर्तमान वल्लभ सूरीश्वरजी गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय नित्यानंद सूरीश्वर जी म.सा. का प्रवेश जानी शेरी श्री आत्मानंद जैन उपाश्रय में हुआ । गच्छाधिपति गुरुदेव के सान्निध्य में आज प्रातः  पटोलिया पोल के श्री मणिभद्र वीर मंदिर में श्री सरस्वती देवी की प्रतिष्ठा बहुत ही उमंग उल्लास भरे माहौल में सम्पन्न हुई । बहुत बड़ी संख्या में जन समूह सुबह साढ़े साथ बजे उपस्थित हो गया था । श्री आत्मानंद जैन उपाश्रय से चतुर्विध श्रीसंघ के साथ गाजते बाजते सभी श्रद्धालु 200 वर्ष से ज्यादा प्राचीन श्री मनमोहन पार्श्वनाथ जिनालय पहुंचे । वहां पर जिनदर्शन , चैत्यवंदन के बाद परमात्मा के समक्ष अष्ट प्रकारी पूजा आदि की सामग्री प्रतिष्ठा लाभार्थी परिवार द्वारा समर्पित की गई । उसके बाद श्री मणिभद्र वीर के मंदिर में पहुंचे ।  सबसे पहले श्री मणिभद्र देव को सुखड़ी , घेवर और श्रीफल अर्पण करके मंगल प्रार्थना की गई ।उसके बाद मातेश्वरी श्री सरस्वती देवी की मंत्रोच्चार सहित मंगल क्षणों में प्रतिष्ठा हु...

उज्जैन में जीवनदीप परिवार के सेवा प्रकल्पों का प्रेरणादायी अवलोकन

चित्र
संस्कार की शशक्त धारा को को जोड़ने का प्रयास :- देवेंद्र ब्रह्मचारी उज्जैन :- उज्जैन के अल्प प्रवास के दौरान जीवनदीप परिवार द्वारा संचालित विभिन्न मानव सेवा प्रकल्पों का अवलोकन किया। इस अवसर पर फिजियोथेरेपी सेंटर एवं जैन डायग्नोस्टिक एंड डायलिसिस सेंटर सहित अन्य सेवाओं को निकट से देखने और समझने का अवसर भी प्राप्त हुआ। संस्थान द्वारा संचालित ये प्रकल्प केवल सेवाएं नहीं, बल्कि संवेदना, समर्पण और समाज के प्रति उत्तरदायित्व का जीवंत उदाहरण हैं। आधुनिक सुविधाओं, सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली एवं सेवा भाव से परिपूर्ण यह प्रयास वास्तव में अत्यंत सराहनीय है। इसके साथ ही “जीवनदीप की बात – गुरुजी के साथ” विशेष बैठक में सहभागिता का अवसर प्राप्त हुआ, जहाँ संस्था के वर्तमान कार्यों एवं आगामी योजनाओं पर सार्थक चर्चा हुई। प्रेरणादायी विचारों ने सभी में सेवा और संगठन के प्रति नई ऊर्जा का संचार किया। जीवनदीप परिवार का यह समर्पित प्रयास समाज में सेवा, स्वास्थ्य और संस्कार की सशक्त धारा को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है।“सेवा ही सच्चा साधना मार्ग है, और जीवनदीप परिवार इस मार्ग पर निरंतर अग्रसर है।”

रतलाम में 4 थी पार्श्व भैरव महाभक्ति का भव्य आयोजन

चित्र
श्री नाकोड़ा दरबार(मंडल) मुंबई, रतलाम के सानिध्य में कार्यक्रम रतलाम :- श्री शंखेश्वर-नाकोड़़ा-जीरावला पार्श्वनाथ भगवान, जिनशासन की यशस्वी परम्परा के साधु साध्वियों, श्री नाकोडा भैरव देवाय श्री अम्बिका देवी के आशीर्वाद से 4 थी पार्श्व भैरव महाभक्ति -2026 का रतलाम (मध्यप्रदेश) में भव्य आयोजन किया गया है। संस्था के मनोज शोभवत ने बताया कि नाकोडा दरबार (मण्डल) लालबाग मुम्बई व रतलाम शाखा द्वारा 4 थी पार्श्व भैरव महाभक्ति का भव्य आयोजन राष्ट्रसंत परम पूज्य आचार्य श्री चद्रानन सागर सूरीशवरजी म. सा.के आशीर्वाद से रविवार 12 अप्रेल को शाम 7.11से  प्रभु इच्छा तक होगा।इस अवसर पर सुप्रसिद्ध युवा संगीतरत्न वैभव बागमार, बालोतरा,दीपक राव, बालोतरा,साहिल जैन, विराऱ,भव्य जैन मुंबई भक्ति में सुरों का जादू बिखरेंगे।विशेष आकर्षण स्वर्ण रजत लक्की ड्रॉ कृपन मिलने का समय 7.15 से 8.15 तक होगा।मंच संचालन राजेन्द्र परिहार पाली करेंगे।भक्ति कार्यक्रम शुभ स्शल : हनुमान रुंडी-रतलाम, मध्यप्रदेश हैं। व्यवस्थाः श्री नाकोडा पार्श्व भैरव पूनम मण्डल, रतलाम संभालेगा।आयोजको ने भक्ति में पधारने वाले सभी महानुभावों से विनंत...

हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन सेवा और प्रभाव के 15 वर्ष

चित्र
  हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन सेवा और प्रभाव के 15 वर्ष  शिक्षा, सार्वजनिक स्वास्थ्य, गरीबी उन्मूलन और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए काम भायंदर :- सामाजिक संस्था हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन (HHF) आज, 6 अप्रैल, 2026 को UN SDGs के साथ जुड़कर मानवतावादी सेवा के 15 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहा है। 371 नि:शुल्क हस्तक्षेपों के माध्यम से, HHF ने महाराष्ट्र, मेघालय, हिमाचल और कश्मीर में शिक्षा, सार्वजनिक स्वास्थ्य, गरीबी उन्मूलन और सामाजिक सशक्तिकरण में 5,90,331 प्रत्यक्ष लोगों को प्रभावित किया है। संस्था के जॉन सिरकर कहते है कि इस यात्रा को अटूट प्रतिबद्धता और कुछ दीर्घकालिक दानदाताओं के साथ-साथ सरकारों सहित विभिन्न हितधारकों की मान्यता और समर्थन से संभव बनाया गया है।उन्होंने कहा कि हम अपने सभी हितधारकों को सच्चे दिल से धन्यवाद देते हैं और मानवता की सेवा में आगे बढ़ने के लिए आपके निरंतर आशीर्वाद और समर्थन की अपेक्षा करते हैं।

निशुल्क चिकित्सा शिविर व मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर संपन्न

चित्र
100 से ज्यादा लाभान्वित - 20 मोतियाबिंद ऑपरेशन, 60 थायराइड जांच- भायंदर :-  सामाजिक सांस्कृतिक संगठन युथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (युथ फोरम), के तत्वावधान में दृष्टि 'वीजन फ़ॉर ऑल'के तहत ,अवर लेडी ऑफ वेलंकनी हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज की चैयरपर्सन निर्मला माखीजा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर में भक्तिवेदांत हॉस्पिटल द्वारा नेत्र जांच व डॉक्टरों की सलाह पर जरूरतमंदों का निशुल्क मोतिया बिंदु ऑपरेशन किया गया। साथ ही साथ कस्तूरी हॉस्पिटल, द्वारा डायबिटीज,ब्लड प्रेशर, तथा खुशी डेंटल द्वारा दांतों की जांच की गई। फोरम के राहुल यादव व  अतुल गोयल  ने बताया की भायंदर (वेस्ट) स्थित संगीता कॉम्पलेक्स में शिविर में 100 से ज्यादा मरीज लाभान्वित हुए व 20 लोगों का भक्तिवेदांत हॉस्पिटल की और से मोतियाबिंद ऑपरेशन निशुल्क किया गया।60 लोगों के थायरॉइड की जांच की गई। हेल्थ एक्सपर्ट विनीता मिश्रा स्वास्थ्य संबंधित मार्गदर्शन किया। शिविर में दुर्गा वडे, अमोल पाटिल, रासिका पवार, राहुल राय,अनिकेत देवरुखकर, आनंद राव जगताप,विनोद पवार, स्वाति चौधरी, रेशमा वानखे...

गच्छाधिपति श्री नित्यसेन सूरीश्वरजी का चातुर्मास इंदौर में

चित्र
मोहनखेड़ा में धर्म-भक्ति का महासंगम,  मोहनखेड़ा :-   दादा राजेन्द्र सूरीश्वरजी महाराजा की समाधि तीर्थ स्थली जयन्तसेन म्यूजियम,मोहनखेड़ा तीर्थ पर चातुर्मास उद्घोषणा पर्व  चैत्र पूर्णिमा के पावन अवसर पर म्यूजियम   की पवित्र धरा धर्म, भक्ति और उल्लास से गूंज उठी, जब गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी म. सा. के श्रीमुख से चातुर्मास घोषणा महोत्सव भव्यता और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। यह ऐतिहासिक अवसर श्रद्धा, साधना और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम बन गया। ओलीजी की तपाराधना के अंतिम और अत्यंत पावन चरण में आयोजित इस महोत्सव में विभिन्न नगरों एवं प्रांतों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और श्रीसंघ उपस्थित हुए। मोहनखेड़ा, राजगढ़, पारा, झाबुआ, खाचरोद, नागदा, महिदपुर रोड , टांडा, बाग, कुक्षी, सायला, थराद, आहोर, सूरत, विजयवाड़ा, भरतपुर, इंदौर, उज्जैन, अहमदाबाद और डिसा , मुम्बई महानगर  , राणापुर,बाग, बडनगर , बैंगलोर, जावरा , मेघनगर  धार ,भाटपचलाना ,लाबरिया ,मन्दसौर,  जापान   सहित अनेक स्थानों से आए श्रद्धालुओं ने भावपूर्ण विनतियाँ प्रस्तुत ...

महावीर जन्म कल्याणक की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएं

चित्र
हमे सही मार्ग पर चलने को प्रेरित करते भगवान महावीर नई दिल्ली :- राष्ट्रपति मुर्मु ने महावीर जन्म कल्याणक की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा कि महावीर जन्म कल्याणक के शुभ अवसर पर, मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से जैन भाइयों और बहनों को अपनी शुभकामनाएं और बधाई देती हूं। भगवान महावीर के पांच सिद्धांत - अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह - हमें जीवन के सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। इन सिद्धांतों को अपनाकर हम अपने जीवन को सार्थक बना सकते हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। भगवान महावीर ने समाज में व्याप्त बुराइयों के विरुद्ध आवाज उठाई और बेहतर जीवन का मार्ग दिखाया। उनकी शिक्षाएं सदा प्रासंगिक रहेंगी। इस शुभ अवसर पर, आइए हम भगवान महावीर के संदेशों को अपने जीवन में अपनाने और राष्ट्र की प्रगति के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प

श्री खेतलाजी मंडल की स्कूल का भूमि पूजन समारोह 8 मई को

चित्र
फ्लेयर ग्रुप ने लिया लाभ सादड़ी (राणकपुर) :- नगर की प्रतिष्ठित सामाजिक व शैक्षणिक संस्था श्री खेतलाजी मंडल द्वारा जुगराजजी श्रीचंदजी राठौड़ के नाम पर बनने वाले नए स्कूल भवन के भूमि पूजन की तैयारियां की जा रही हैं।नये स्कूल के निर्माण को लेकर लोगों में उत्साह हैं। भूमि समारोह का आयोजन  8 मई, 2026 को आदर्श विद्यालय, सादड़ी, रणकपुर रोड पर आयोजित किया गया है।सुबह 8 बजे शुरू होनेवाले कार्यक्रम में नई स्कूल इमारत का शिलान्यास खूबीलाल जुगराजजी राठौड़ एवं विमलचंद जुगराजजी राठौड़ फ्लेयर ग्रुप करेंगे। संस्था के अध्यक्ष दिलीप भंडारी, उपाध्यक्ष नरेश जैन, सचिव सुनील पुनामिया व कोषाध्यक्ष अरविंद राठौड़ ने सादड़ीवासियों से उपस्थित रहने की विनंती की है।ज्ञात हो पिछले कई वर्षों से मंडल सेवा कार्य कर रहा है।

जोधपुर एयरपोर्ट बंद, मारवाड़ का सारा यात्री भार सूर्यनगरी और राणकपुर एक्सप्रेस पर

चित्र
प्रवासी संघ ने नई ट्रेनें चलाने की मांग मुंबई। जोधपुर एयरपोर्ट 1 महीने के लिए बंद है। अब लोगों के पास सिर्फ ट्रेन और सड़क मार्ग ही एकमात्र विकल्प है। मुंबई और मारवाड़ के लोगों की इस परेशानी को कम करने के लिए राजस्थान मीटरगेज प्रवासी संघ ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुंबई से जोधपुर के बीच एक नई दैनिक ट्रेन चलाने की मांग की है। विवाह और छुट्टियों का सीज़न है और ऐसे में लाखों प्रवासियों की सुविधा के लिए मुंबई - मारवाड़ की कनेक्टिविटी बने रहना जरूरी है।  जयपुर, मुंबई, दिल्ली और बैंगलोर से जोधपुर जाने वाली सारी उड़ाने बंद है। 29 मार्च की शाम 6 बजे से ही एक महीने तक जोधपुर एयरपोर्ट पर न कोई विमान उतरेगा और न ही उड़ेगा। इसी वजह से मुंबई से जोधपुर, पाली, नागौर, बाड़मेर, जालोर और फालना सहित आसपास के इलाकों तक पहुंचने के लिए ट्रेन ही एकमात्र रास्ता है। सबसे ज्यादा भार राणकपुर एक्सप्रेस और सूर्यनगरी एक्सप्रेस पर पड़ेगा, जिसमें अब रिजर्वेशन मिलना तो दूर, आरएसी टिकट कन्फर्म होने के लिए आगे सरकना भी मुश्किल हो जाएगा। राजस्थान मीटरगेज प्रवासी संघ ने रेल मंत्री से अपील की है कि जोधपुर और मुंबई ...

“युद्धग्रस्त विश्व में महावीर की अहिंसा: शांति की एकमात्र राह

चित्र
  “युद्धग्रस्त विश्व में महावीर की अहिंसा: शांति की एकमात्र राह ” तीर्थंकर महावीर स्वामी जन्म कल्याणक 2625वां (31 मार्च 2026) श्रमण डॉ पुष्पेंद्र आ ज का विश्व एक विचित्र विरोधाभास से गुजर रहा है। एक ओर विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण ने मानव जीवन को अभूतपूर्व सुविधाएं दी हैं, वहीं दूसरी ओर युद्ध, हिंसा और असहिष्णुता ने मानवता के अस्तित्व पर ही प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है। विश्व के अनेक क्षेत्रों में चल रहे संघर्ष, आतंकवाद, सामरिक प्रतिस्पर्धा और आंतरिक कलह यह संकेत देते हैं कि भौतिक प्रगति के बावजूद मनुष्य अभी भी मानसिक और नैतिक रूप से अस्थिर है। ऐसे समय में जब राष्ट्र अपनी शक्ति का प्रदर्शन हथियारों और युद्ध के माध्यम से कर रहे हैं, मानव जीवन का मूल्य कहीं पीछे छूटता जा रहा है। युद्ध केवल सीमाओं तक सीमित नहीं रहता, बल्कि वह समाज, परिवार और व्यक्ति के मनोविज्ञान को भी प्रभावित करता है। हिंसा का यह वातावरण भय, असुरक्षा और अविश्वास को जन्म देता है, जिससे शांति और सह-अस्तित्व की संभावनाएं क्षीण हो जाती हैं। वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में यह स्पष्ट दिखाई देता है कि हिंसा कभी भी स्थ...

पश्चिम रेलवे द्वारा विभिन्न स्पेशल ट्रेनों के फेरे विस्तारित

चित्र
 ट्रेनों का विवरण निम्ननुसार होगा मुंबई :- पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के उद्देश्य से विभिन्न स्पेशल ट्रेनों के फेरों को विस्तारित किया गया है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इन ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार हैः 1.  ट्रेन संख्या 09075 मुंबई सेंट्रल–काठगोदाम स्पेशल को 29 अप्रैल, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09076 काठगोदाम–मुंबई सेंट्रल स्पेशल को 30 अप्रैल, 2026 तक विस्तारित किया गया है। 2.  ट्रेन संख्या 09185 मुंबई सेंट्रल–कानपुर अनवरगंज स्पेशल को 26 जुलाई, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09186 कानपुर अनवरगंज – मुंबई सेंट्रल स्पेशल को 27 जुलाई, 2026 तक विस्तारित किया गया है। 3.  ट्रेन संख्या 09005 बांद्रा टर्मिनस–भिवानी स्पेशल को 29 जुलाई, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09006 भिवानी – बांद्रा टर्मिनस स्पेशल को 30 जुलाई, 2026 तक विस्तारित किया गया है। 4.  ट्रेन संख्या 09025 वलसा...

आत्मा और शरीर को कुंदन बनाने वाली नौ दिवसीय पावन साधना आयंबिल ओली !

चित्र
25 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक रहेगी आयंबिल ओली!   By Rupal Chordiya जल्दी से अपना मन बना लीजिये और जुड़िये इस महापर्व से  भा रतीय संस्कृति में चैत्र मास का आगमन केवल ऋतु परिवर्तन नहीं, बल्कि आत्मा की शुद्धि का पर्व लेकर आता है। जैन धर्म की महान परंपरा में ‘नवपद आयंबिल ओली’ एक ऐसी ही साधना है, जो तन को तपाकर मन को कुंदन बनाने की शक्ति रखती है। स्वाद पर विजय – क्या है यह अनोखा त्याग? आयंबिल ओली मात्र एक उपवास नहीं, बल्कि जीभ के स्वाद पर विजय और इंद्रियों पर नियंत्रण का उत्सव है। नौ दिनों तक चलने वाली इस तपस्या में साधक केवल एक बार भोजन ग्रहण करते हैं—वह भी पूरी तरह से सादा, बिना किसी रस के। इस साधना के दौरान दूध, दही, घी, तेल, नमक, गुड़-शक्कर, फल, हरी सब्जि और मसालों (मिर्च-मसाले आदि) का पूर्ण त्याग किया जाता है। यहां तक कि पानी भी केवल उबला हुआ या धोवन पानी ही उपयोग में लिया जाता है, वो भी सूर्यास्त तक ही लिया जाता है। कोई नमक डालकर आहार करते हैं, कोई बिना नमक का करते हैं तो कोई एक धान का ही करते हैं, अर्थात हर दिन एक ही धान्य, जैसे चावल, गेहूं, ज्वारी ऐसे अलग-अलग एक धान्य ही लगाक...

योगेंद्र विजयजी का चातुर्मास सादड़ी में

चित्र
19 जुलाई को होगा भव्य चातुर्मास प्रवेश सादड़ी :- गुरु वल्लभ कृपा नगरी सादडी-राणकपुर की पावन धरा पर परम पूज्य श्री आत्म- वल्लभ- समुद्र- इन्द्रदिन्न रत्नाकर सूरि के क्रमिक पट्टधर परम पूज्य गच्छाधिपति श्रुत भास्कर आचार्य भगवंत श्री विजय धर्मधुरंधर सूरिश्वरजी म.सा. के आज्ञानुवती व कार्यदक्ष आचार्य भगवंत श्री विजय जगच्चन्द्र सूरिश्वरजी म.सा. के शिष्य, सरल स्वभावी मधुर प्रवचनकार उपाध्याय प्रवर श्री योगेन्द्र विजयजी म.सा.का चातुर्मास हो रहा है। सेठ धर्मचंद दयाचंद जैन श्वे. मूर्तिपूजक संघ के तत्वावधान में गुरुदेव का भव्यतिभव्य प्रवेश रविवार 19 जुलाई को सुबह 9 बजे होगा।इस अवसर पर बालमुनि जयेन्द्र विजयजी म.सा., नूतन बालमुनि श्रीधर्मयश विजयजी म.सा.,जिनेंद्र विजयजी म.सा. आदि ठाणा का भी प्रवेश होगा।संघ ने दर्शन वंदन व चातुर्मास में पधारकर धर्म आराधना का लाभ लेने की विनंती की हैं। निवेदक व निमंत्रक :: सेठ धर्मचंद दयाचंद जैन श्वे. मूर्तिपूजक संघ, सादड़ी राणकपुर, राजस्थान - 306702

चारित्ररत्न विजयजी की निश्रा में धर्म आराधना की धूम

चित्र
जैनेतर समाज की विनंती पर मोरीला गांव में कार्यक्रम थराद :- उत्तर गुजरात में चार महीनों से अधिक समय में 920 किलोमीटर का सतत विहार करके पुण्य सम्राटश्री के शिष्य श्री चारित्र रत्न विजयजी तथा श्री अजीतसेन विजयजी की निश्रा में शासन प्रभावना की,धूम मची थी।उनके द्वारा किये कार्यों ने अनेक जगहों पर इतिहास बनाया। नेनावा में जीवदया में नव करोड़ एकत्रित पुण्य सम्राटश्री के शिष्य यानी गुरु के पदचिन्हों पर चलने वाले। आराम का नाम नहीं। हाल ही में फाल्गुन वद पंचमी के दिन लवाणा में मोरखिया गुणवन्तीबेन प्रवीणचन्द्र मफतलाल रीखवचन्द्र परिवार ने श्री आदिनाथ भगवान की भव्यातिभव्य सालगिरह की उजवणी की। श्री आनंद विजयजी म.सा.आदि महात्माओं की प्रवेश यात्रा हुई।मार्च महीने के हिसाब से गर्मी भी अधिक थी, लेकिन जैसे ही प्रवेश यात्रा पूर्ण हुई चारित्र रत्न विजयजी तथा श्री अजीतसेन विजयजी ने धूप में लाखणी की ओर विहार कर दिया, क्योंकि लाखणी में भी मंदिर की  सालगिरह थी।इन महात्माओं ने श्री शंखेश्वर तीर्थ में चातुर्मास संपन्न करके कार्तिक सुद पूर्णिमा के दिन विहार किया था। उसके बाद आज तक इस प्रकार विचरण और शासन प्रभ...

वसई रोड एवं विरार स्‍टेशनों के बीच ब्‍लॉक तथा प्रभादेवी स्टेशन पर मेजर ब्लॉक

चित्र
  प्रभादेवी रोड ओवर ब्रिज के गर्डर हटाने हेतु सभी दो दिन मेजर ब्लॉक मुंबई :- पश्चिम रेलवे द्वारा परिचालन कार्यों को सुचारु रूप से सम्पन्न करने के लिए वसई रोड एवं विरार के बीच अप एवं डाउन धीमी लाइनों पर जंबो ब्लॉक तथा प्रभादेवी स्टेशन पर प्रभादेवी रोड ओवर ब्रिज के गर्डर को हटाने हेतु सभी लाइनों पर 21/22 मार्च, 2026 (शनिवार/रविवार) की मध्यरात्रि में  मेजर ब्लॉक लिया जाएगा। पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, वसई रोड एवं विरार के बीच 00:15 बजे से 04:15 बजे तक ब्लॉक लिया जाएगा, जबकि प्रभादेवी स्टेशन पर रोड ओवर ब्रिज के गर्डर को हटाने हेतु 01:30 बजे से 06:00 बजे तक मेजर ब्लॉक लिया जाएगा। वसई रोड–विरार के ब्लॉक के दौरान धीमी लाइन की सभी ट्रेनें विरार/वसई रोड एवं बोरीवली के बीच फास्‍ट लाइन पर चलेंगी। प्रभादेवी के ब्लॉक के दौरान कुछ उपनगरीय सेवाएं निरस्‍त रहेंगी, कुछ को दादर एवं बांद्रा से शॉर्ट टर्मिनेट तथा रिवर्स किया जाएगा। साथ ही, ब्लॉक अवधि के दौरान चर्चगेट एवं प्रभादेवी के बीच तथा माटुंगा रोड एवं माहिम स्टेशनों पर कोई भी उपनगरीय ट्रेन से...

भगवान महावीर के 72 वे पटधर बुद्धिविजयजी म.सा.

चित्र
चैत्र वदी अमावस्या यानि सद्धर्म संरक्षक बुद्धिविजय जी म. (बूटेरायजी) का पुण्यतिथि स्मृति दिवस 🙏🏼🙏🏼  19 मार्च 2026 🙏🏼🙏🏼 वल्लभ वाटिका आ प भगवान श्री महावीर स्वामीजी के 72वें पट्टधर हुए। आपका जन्म पंजाब के दुलुआ गांव में सिक्ख धर्मानुयायी जाट परिवार में हुआ था। आप जन्म से जैन नहीं थे। गुरु की खोज करते करते लगभग 25 वर्ष की आयु में आप दिल्ली में स्थानकवासी मुनि नागरमल जी से दीक्षित हुए एवं आप ऋषि बूटेराय के नाम से जाने गए। शास्त्रों-आगमों का अध्ययन करते हुए आपने पाया कि मूर्तिपूजा शास्त्रोक्त सत्य है। इस काल में आपने बहुत संघर्ष किया, आपका बहुत विरोध हुआ लेकिन आगमों की सच्ची मान्यता के साथ आप डटकर खड़े रहे। आप पंजाब से विहार करके आप मूलचंदजी व वृद्धिचंदजी सहित अहमदाबाद आये जहाँ श्वे.मू. के समर्थ संवेगी साधु पंन्यास मणिविजय जी म. के शिष्य बने। आपने मुनि बुद्धिविजय नाम प्राप्त किया। लगभग 26 चातुर्मास श्वे. मूर्तिपूजक रूप में संवेगी साधु के रूप में किये। आपश्रीजी ने अपने जीवन के अनुभवों को आत्मकथा का रूप देते हुए पुस्तक लिखी थी जो "मुँहपत्ती चर्चा" के नाम से विख्यात हुई। संवत ...

राजस्थान की दिव्या जैन का गुजरात न्यायिक सेवा में जज पद पर चयन

चित्र
सफलता का श्रेय दादाजी को सोजत। मेहंदी नगरी सोजत की लाडली बेटी अधिवक्ता सुश्री दिव्या जैन पुत्री दीपाली जैन डॉ संजय जैन ने गुजरात न्यायिक सेवा परीक्षा में 67वीं रैंक हासिल की है। इस उपलब्धि के साथ उनका चयन गुजरात न्यायिक सेवा में जज पद के लिए हुआ है। उनकी इस सफलता से सोजत शहर में खुशी की लहर है।  दिव्या जैन ने सफलता का श्रेय अपने दादाजी को दिया। उनका सपना पूरा करने उन्होंने प्रतिदिन 8 घंटे नियमित रूप से पढ़ाई की। जैन की उपलब्धि पर शहर के अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता से सोजत का नाम पूरे देश मे रोशन हुआ है।  उन्हें बधाई देने वालों में डाक्टर मनीष कावड़िया, डॉ चेनाराम चौधरी डॉ देवी सिंह चौधरी, बार एसोसिएशन अध्यक्ष देवेन्द्र व्यास, लोक अभियोजक एडवोकेट पंकज त्रिवेदी, एंड रमेश टांक एंड आमिर खान सिलावट,एंड गजेंद्र मेहता, गुणवन्ती मेहता, अनोपसिंह लखावत, पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल, शारीरिक शिक्षा संघ पाली जिला संरक्षक सत्तुसिंह भाटी फौजी अशोक सेन, वरिष्ठ साहित्यकार वीरेंद्र लखावत महेंद्र मेहता, ...

परंपरागत नव वर्ष के स्वागत यात्रा का आयोजन

चित्र
  परंपरागत नव वर्ष के स्वागत यात्रा  का आयोजन विभिन्न संस्थाएं व सभी धर्म के लोग होंगे सम्मलित भाईंदर:  वर्ष प्रतिपदा हिंदू पंचांग  के शुरुआत का प्रतीक है, जिसे चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को मनाया जाता है। यह दिन ब्रह्मांडीय और ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है इसी कड़ी में 19 मार्च गुड़ी पड़वा के अवसर पर शाम 5 बजे से नववर्ष स्वागत यात्रा समिति द्वारा भव्य नववर्ष स्वागत यात्रा का आयोजन किया गया है। इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं में भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना और पारंपरिक तरीके से नववर्ष का स्वागत करना है।  भाईंदर पश्चिम में यह यात्रा दो स्थानों से शुरू होगी। पहली यात्रा भयंदर पश्चिम में चंद्रमौलेश्वर शिवालय मंदिर से शुरू होकर भाईंदर सेकेंडरी स्कूल, भाईंदर पुलिस स्टेशन और महालक्ष्मी स्वीट्स होते हुए 60 फीट रोड स्थित विनायक  मंदिर पर समाप्त होगी।  उसी प्रकार दूसरी यात्रा भायंदर पश्चिम में विनायक मंदिर से शुरू होकर बालाजी नगर, मोदी पटेल रोड, नारायण नगर ,और रेलवे स्टेशन के पास प्रकाश मार्केट होते हुए 60 फीट रोड पर स्थित विनायक मंदिर पर...

भाईंदर में डॉ. नरेंद्र मेहता का 70 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

चित्र
रीना मेहता कॉलेज के वाइस चेयरमैन हैं 🔷 - पत्रकार सुभाष पांडेय भाईंदर:-  मीरा-भाईंदर स्थित रीना मेहता कॉलेज के वाइस चेयरमैन / जनरल सेक्रेटरी डॉ. नरेंद्र मेहता का 70 वां जन्मदिन भाईंदर ( पश्चिम ) में स्थित रीना मेहता कॉलेज  के प्रांगण में एक अनूठा सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धूमधाम से मनाया गया।   इस अवसर पर  मीरा-भाईंदर एडिटर एसोसिएशन  के महासचिव व पत्रकार सुभाष पांडेय, ' आपका शहर ' के संपादक ओमप्रकाश सिंह, सामाजिक, सांस्कृतिक संस्था ' पंख ' की डायरेक्टर दीपा सिंह आदि गणमान्य विशेष रूप से उपस्थित थे। डॉ. नरेंद्र मेहता ने ' केक काटकर' अपना 70 वां जन्मदिन मनाया। डॉ. नरेंद्र मेहता ने सन 1972 से अब तक तेजी से बदलता गांव से नगर, उप-नगर,उप- नगर से महानगर के रूप में विकसित होने का अपने शब्दों के माध्यम से सुंदर चित्रांकन किया। आज ' रीना मेहता कॉलेज 'में लगभग 25 पोस्ट ग्रेजुएट तक विविध कोर्सेस चल रहे हैं। रीना मेहता ने कहा कि  डॉ.  मेहता इस कॉलेज की रीढ़ हैं, उन्होंने शुरू से ही स्कूल-कॉलेज जब शैशवावस्था में था तब से दिन-रात कड़ी मेहनत कर एक माली की तरह ...

बोरीवली एवं भायंदर स्‍टेशनों के बीच ब्‍लॉक

चित्र
प्रभादेवी स्टेशन पर मेजर ब्लॉक मुंबई :- पश्चिम रेलवे द्वारा परिचालन कार्यों को सुचारु रूप से सम्पन्न करने के लिए बोरीवली एवं भायंदर स्‍टेशनों के बीच अप एवं डाउन फास्ट लाइनों पर जम्बो ब्लॉक तथा प्रभादेवी स्टेशन पर शनिवार/रविवार, 14/15 मार्च, 2026 की मध्यरात्रि में प्रभादेवी रोड ओवर ब्रिज (ROB) के गर्डर के डी-लॉन्चिंग कार्य हेतु सभी लाइनों पर मेजर ब्लॉक लिया जाएगा। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी  विनीत अभिषेक द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बोरीवली एवं भायंदर स्‍टेशनों के बीच 00:15 बजे से 03:45 बजे तक लिया ब्लॉक जाएगा, जबकि प्रभादेवी स्टेशन पर 01:30 बजे से 06:00 बजे तक मेजर ब्लॉक लिया जाएगा। बोरीवली–भायंदर ब्लॉक के दौरान फास्ट लाइन की सभी ट्रेनें विरार/वसई रोड और बोरीवली के बीच स्लो लाइन पर चलाई जाएंगी। प्रभादेवी स्टेशन पर ब्लॉक के दौरान कुछ उपनगरीय सेवाएं निरस्‍त रहेंगी तथा कुछ सेवाओं को दादर और बांद्रा से शॉर्ट टर्मिनेट कर वहीं से रिर्टन किया  जाएगा। ब्लॉक अवधि के दौरान चर्चगेट और प्रभादेवी स्टेशनों के बीच तथा माटुंगा रोड और माहिम स्टेशनों पर कोई उपनगरीय ...

भगवान आदिनाथ जन्म कल्याणक पर गौसेवा

चित्र
भक्तामर हीलिंग एंड रिसर्च फाउंडेशन का कार्यक्रम नागपुर :- International Bhaktamar Healing and Research Foundation द्वारा भगवान आदिनाथ के जन्म व दीक्षा कल्याणक के पावन अवसर पर विभिन्न गौशालाओं में सेवा कार्य  का आयोजन किया गया। फाउंडेशन के डॉ अनीश जैन ने बताया कि सेवा कार्यों में श्री राजमाता सप्तगौव प्रदक्षिणा गौशाला, दीपक नगर (गिट्टी खदान) – लगभग 600 किलो ताज़ी पत्ता गोभी,श्री कृष्ण गौशाला, बुटीबोरी–उमरेड रोड – जहाँ लगभग 400 गौवंश हैं, वहाँ 3060 किलो ताज़ी पत्ता गोभी उपलब्ध कराई गई।इसके अलावा लकड़गंज स्थित राजू भाई के चिकित्सालय में रेस्क्यू कर लाए गए 8 असहाय गौवंश, जो खड़े नहीं हो पा रहे ठंड, उनके लिए 4 विशेष खटिया (पलंग) बनवाने हेतु सहयोग एवं स्वीकृति प्रदान की गई, जिससे उनका उपचार और सेवा सुचारु रूप से हो सके। उन्होंने बताया कि देशभर से अनेक श्रद्धालु भाई-बहनों ने इस सेवा कार्य में सहयोग प्रदान किया। उनके सहयोग और दान से ही यह गौसेवा संभव हो पाई। सभी सहयोगियों के प्रति संस्था कि और से डॉ जैन ने आभार व्यक्त किया। अधिक जानकारी व दान देने के लिए :- International Bhaktamar Healing...

युवा मुनिवर नम्ररत्न विजयजी का दुर्घटना में कालधर्म (निधन)

चित्र
 युवा मुनिवर नम्ररत्न विजयजी का दुर्घटना में कालधर्म (निधन) राजरत्न सूरिश्वरजी के थे शिष्य सरकार ठोस निर्णय ले सरकार को जैन साधुओं के संबंध में ठोस निर्णय लेने की आवश्यकता है। सरकार या तो बिहार के समय उन्हें पुलिस सुरक्षा उपलब्ध करवाएं अथवा जल्द से जल्द हाईवे पर फुटपाथ का निर्माण होना जरूरी है। गुरु भगवंतो को भी जब तक उजाला नहीं हो जाता है तब तक बिहार से परहेज करना चाहिए। पिछले कुछ समय में हमने सड़क दुर्घटना में अच्छे-अच्छे साधुओं को खोया है। पिछले लंबे समय से उपरोक्त मांगे सरकार से अनेक बार की गई है लेकिन उनकी ओर से सुविधा उपलब्ध करवाने में कोई सकारात्मक नहीं दिखाई दी है। इस तरह से युवा संघ का जाना समाज के लिए बहुत बड़ी क्षति है। हमारे जैन संघ को भी बिहार के बाद गुरुदेव को सुरक्षित रूप से व्यवस्था करनी चाहिए। दीपक जैन / संपादक वसई :- पूज्य, प्रौढ़-प्रभावशाली आचार्य भगवंत श्री धर्म-सूर्योदय सूरिश्वरजी म.सा. के पट्टालंकार, शासन-शृंगार आचार्य भगवंत श्री राजरत्न सूरिश्वरजी म.सा. के फाल्गुन वदी 9, दिनांक 12 मार्च गुरुवार को सुबह विहार करके महावीरधाम आ रहे थे,तब सुबह 5:30 बजे के बाद दो ...