लायंस क्लब ऑफ़ मुंबई वेस्टर्न का सेवा सप्ताह

गणपत पाटिल नगर में आयोजन 

मुंबई :- दहिसर के गणपत पाटिल नगर में लायंस क्लब ऑफ़ मुंबई वेस्टर्न ने सेवा सप्ताह के तहत क्लब के वोकेशनल सेंटर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। क्लब के सदस्य लायन राजेश जैन व लायन नीलम जैन ने अपनी बेटी दियारा का जन्मदिन इन बच्चों के साथ मनाया।   

इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के साथ पढ़ाई में अच्छे अंक लाएं बच्चों को उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया।बच्चों ने कार्यक्रम में भाग लेकर अपना हुनर दिखाया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लायन जीएमटी के चेयरमैन लायन विकास सराफ ने कहा कि राजेश व नीलम जैन  जैन ने कहा की लोगों ने पार्टियों का आयोजन ना कर ऐसे बच्चों के साथ अपने बच्चों का जन्मदिन मनाकर समाज में बदलाव लेन का प्रयासकिया हैं। इस अवसर पर केक कटिंग कर सभी बच्चों को जैन परिवार की तरफ से भोजन कराया गया।क्लब के अध्यक्ष नटवर बांका.पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र दोसी व विपिन सकलेचा ने भी विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर लायन परेश शाह,अनिल लसोड, विष्णु सोढाणी, गायत्री बंका, पायल जैन, वैशाली संकलेचा, सुनीता दोसी, सोनल सलवाडिया, निधी बाहेती,आशा भंडारी, अनुराधा गुप्ता, कशिका जैन आदि गणमान्य उपस्थित थे।   

कार्यक्रम से प्रेरित होकर लायन आशीष और मिताली बाकलीवाल की बिटिया अमिशी के जन्मदिन पर 11 हजार का सहयोग क्लब को दिया। ज्ञात हो इस सेंटर में 3 से 5 साल के 50-60 बच्चे हैं जिनकी प्रारंभिक शिक्षा की व्यवस्था क्लब की और से की जाती हैं। इसके अलावा  20-25 महिलाओ और लड़कियों को भी सिलाई, मेहंदी और ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण दिया जाता है।क्लब ने सेवा सप्ताह के तहत  लायन जीतेन्द्र जैन के सहयोग से KGK हाउस मे रक्तदान शिविर का आयोजन किया ,जिसमे 100 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया।क्लब इसी तरह के सेवा कार्य आगे भी करता रहेगा।  

 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम