17 वर्षीय संजना रुणवाल ने बीएमसी के साथ सफाई कर्मचारियों के लिए होम लोन एप लॉन्च किया

वित्तीय विकल्पों के बारे में करेगा मदद


मुंबई :-
सामाजिक संगठन दी क्लीन-अप फाउंडेशन ने बृहन मुंबई महानगरपालिका के सफाई कर्मचारियों के लिए होम लोन एप लांच लिया जो आवास वित्त विकल्पों और उनकी पात्रता, समान मासिक किश्तों (ईएमआई) आदि के बारे में 4 बहुत ही आसान तरीको में उनकी आय के अनुसार सहायता करेगा।

ऍप के शुरुआत बीएमसी के अतिरिक्त आयुक्त सुरेश काकानी ने संजना रुणवाल के साथ लांच किया।संजना दी क्लीन-अप फाउंडेशन की संस्थापिका हैं।देखा गया हैं की वर्तमान में अधिकांश सफाई कर्मचारी वर्तमान में अपने ऋण और वित्त आवश्यकताओं के लिए व्यक्तिगत देनदारों पर निर्भर हैं, इस प्रक्रिया में अक्सर उनका शोषण होता है। यह ऐप उचित आवास वित्त विकल्पों के बारे में जागरूकता पैदा करने और उन्हें इसके बारे में शिक्षित करने की दिशा में एक कदम है।  

यह एप कैसे काम करता हैं ?

संजना ने बताया कि यह एप आवास वित्त विकल्पों के बारे में जानकारी प्राप्त करने में मदद करेगा और उनकी आय के आधार पर 4 बहुत आसान चरणों में उनकी पात्रता, समान मासिक किस्तों (ईएमआई) आदि की गणना करने में भी सहायता करेगा।ऐप उन्हें अपनी ऋण पात्रता की जांच करने, उनकी ईएमआई की गणना करने में भी मदद करेगा और उनके लिए सही गृह-वित्त संस्थानों से जुड़ने का मार्ग प्रशस्त करेगा।

सफाई कर्मचारियों की स्थिति में सुधार

संजना ने कहा कि हमारा उद्देश्य इन कर्मचारियों की स्थिति में सुधार लाना हैं। रिसर्च के बाद यह बात सामने आयी की इनकी आय काफी होने के बाद भी इनके पास उचित आवास नहीं हैं। यह होम लोन एप हाउसिंग फाइनेंस के संगठित चैनलों का पता लगाने में उनकी मदद करने के लिए हमारे द्वारा उठाया गया एक छोटा कदम है।वे कहती हैं कि फाउंडेशन का उद्देश्य सफाई कर्मचारियों के जीवन को बेहतर बनाना हैं। संस्था कि अन्य गतिविधियों में स्वच्छ पेयजल सुविधाएं, सुरक्षा उपकरण, स्वस्थ भोजन, कचरा श्रमिकों के बच्चों के लिए शिक्षा सहायता, कूड़ा बीनने वालों के लिए मुफ्त COVID-19 टीकाकरण आदि शामिल हैं।इस एप के लिए अतिरिक्त आयुक्त सुरेश काकाणी ने उन्हें बधाई दी हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नवकार महामंत्र केवल जाप नही यह जीवन को दिशा देता हैं :- नरेंद्र मोदी

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप