उप राष्ट्रपति ने पर्यावरण की रक्षा के लिए जन आंदोलन का आह्वान किया

 युवा पर्यावरण आंदोलनों में सबसे आगे रहें


हैदराबाद :-
उपराष्ट्रपति, एम. वेंकैया नायडू ने पर्यावरण की रक्षा के लिए आज एक जन आंदोलन का आह्वान किया और लोगों से विभिन्न संरक्षण कार्यों में स्वेच्छा से भाग लेने का आग्रह किया।

विशेष रूप से, नायडु ने युवाओं का आह्वान किया कि वे पर्यावरण संबंधी आंदोलनों का अग्रसक्रिय होकर नेतृत्व करें और दूसरों को दीर्घकालिक कार्य प्रणाली को अपनाने के लिए प्रेरित करें। उप राष्‍ट्रपति ने कहाउन्हें लोगों के बीच यह बात पहुंचानी चाहिए कि "अगर हम प्रकृति की देखभाल करते हैंतो प्रकृति बदले में मानव जाति की देखभाल करेगी"।

 नायडू स्वर्गीय पल्ला वेंकन्ना की जीवन कहानी पर आधारित पुस्तक 'नर्सरी राज्यनिकी राराजूके विमोचन के अवसर पर संबोधित कर रहे थे। पल्‍ला वेंकन्‍ना को आंध्र प्रदेश के कदियाम गांव को पौध नर्सरी के लोकप्रिय केन्द्र में बदलने का श्रेय दिया जाता है।

उपराष्ट्रपति ने 'हरित भारतकी दिशा में अथक प्रयासों के लिए वेंकन्ना की सराहना की। उन्होंने कहा कि वेंकन्नाजिन्होंने देश भर से 3000 से अधिक किस्‍मों के पौधे एकत्र किएउनका मानना ​​था कि 'अगर हर घर हरा हो सकता हैतो देश हरा हो जाएगा'। नायडू ने टिप्पणी की, पल्ला वेंकन्ना का जीवन वृत्‍त भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

तेजी से शहरीकरण और वनों की कटाई के प्रभावों का जिक्र करते हुएनायडू ने कहा कि हाल के दिनों में दुनिया के विभिन्न हिस्सों में अचानक बाढ़ और भूस्खलन जैसी मौसम की अत्‍यन्‍त कठोर घटनाएं बार-बार होने में वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा, "ये स्पष्ट संकेत हैं कि जलवायु परिवर्तन वास्तविक है और यह अब हमेशा की तरह व्यवसाय नहीं हो सकता है"।

 नायडु ने कहा कि ऐसी मौसमी घटनाओं को कम करने के लिए आगे बढ़ते हुए यह जरूरी है कि हम प्रकृति के साथ तालमेल बैठाकर रखें। हमें अपनी विकासात्मक जरूरतों को पर्यावरण संरक्षण के साथ संतुलित करना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हर कोई दीर्घकालिक जीवन के महत्व को समझे। नायडू ने कहा"सार्थक विकास तभी संभव है जब पर्यावरण के मूल्‍य को ध्यान में रखा जाए " 

इस अवसर परउन्होंने 'हरिता हरमके अंतर्गत एक आंदोलन के रूप में वृक्षारोपण करने के लिए तेलंगाना सरकार की सराहना की। उन्होंने सुझाव दिया कि सभी राज्य सरकारों को स्कूल से ही बच्चों में पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के बारे में जागरूकता पैदा करने की पहल करनी चाहिए।

इस अवसर पर तेलंगाना के गृह मंत्री, मोहम्मद महमूद अलीपूर्व सांसदउंडावल्ली अरुण कुमारप्रमुख मनोवैज्ञानिकडॉ. बी.वी. पट्टाभिरामएमेस्को बुक्स के सीईओ विजयकुमारपत्रकार  के. रामचन्द्रमूर्तिरैथू नेस्तम के संस्थापक,यदलपल्ली वेंकटेश्वर रावपुस्तक के लेखक  वल्लीश्वरस्वर्गीय पल्ला वेंकन्ना के परिवार के सदस्य और अन्य उपस्थित थे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम