समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए सभी का योगदान जरूरी :-राज्यपाल

 मोतीलाल ओस्तवाल को चॅम्पियन्स ऑफ चेंज महाराष्ट्र पुरस्कार प्रदान 

गृहमंत्री दिलीप वळसे पाटीलदेवेंद्र फडणवीसनाना पटोले को भी यह सम्मान 

मुंबई :- समाज में परिवर्तन अनेक लोगों के सामूहिक प्रयासों से होता है। इसके लिए हर क्षेत्र में अग्रणी लोगों को अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्टता के साथ योगदान देने की जरूरत है। उपरोक्त विचार महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने व्यक्त किये।

कोश्यारी होटल ताज महल में इंटरऍक्टिव्ह फोरम ऑन इंडियन इकॉनॉमी व  पंचायती टाइम्स न्यूज पोर्टल की और से चॅम्पियन्स ऑफ चेंज महाराष्ट्र पुरस्कार के वितरण समारोह में बोल रहे थे।इस अवसर पर राज्यपाल ने गृहमंत्री दिलीप वळसे पाटीलदेवेंद्र फडणवीस, विधायक व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले,ओसवाल सिक्योरिटीज के मोतीलाल ओसवाल सहित 35 लोगों को पुरस्कार प्रदान किया। कार्यक्रम में  फोरम के अध्यक्ष नंदन झा व वरिष्ठ पत्रकार डॉ वेद प्रताप वैदिक उपस्थित थे। 

फोरम की और से इस अवसर पर अभिनेता  जॅकी श्रॉफसामाजिक कार्यकर्ता  सिंधुताई सपकाळपोपटराव पवार,भारतीय जैन संगठन के  शांतीलाल मुथाउषा काकडेअभिनेत्री दिया मिर्झापाणी फाउंडेशन के सत्यजित भटकळ को भी चॅम्पियन्स ऑफ चेंज महाराष्ट्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया।       

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम