राजस्थान मीटर गेज प्रवासी संघ की नई कार्यकारिणी घोषित

 विमल रांका अध्यक्ष, सिद्धराज लोढ़ा उपाध्यक्ष


मुंबई। बीते चार दशक से मुम्बई एवं राजस्थान के बीच रेल यात्रा करनेवाले प्रवासियों के लिए रेल सुविधाओं के विकास और विस्तार में जुटी गोडवाड क्षेत्र की प्रमुख संस्था राजस्थान मीटर गेज प्रवासी संघ

की नई कार्यसमिति की घोषणा हो गई है। प्रवासी संघ के अध्यक्ष के रूप में बाली निवासी विमल एम रांका एवं उपाध्यक्ष पद पर शताब्दी गौरव के संपादक सिद्धराज लोढ़ा नियुक्त किए गए हैं। संस्था के महामंत्री पद के लिए  दुजाना निवासी सुकन एस परमार सहित मंत्री के रूप में राजनीतिक विश्लेषक निरंजन परिहार एवं बाली निवासी कांति कितावत को चुना गया है। संस्था के कोषाध्यक्ष युवा समाजसेवी नरेंद्र मांडोत होंगे।  कार्यकारिणी सदस्य के लिए रमेश चोपड़ा, प्रवीण गुंदेशा, विनोद लोढ़ा, सिद्धार्थ मुत्ता, सुरेंद्र विमलचंद राठौड़, हस्तीमल मुणोत एवं मफतलाल  कोठारी को नियुक्त किए जाने की घोषणा की गई है। ये सभी पदाधिकारी अगले तीन वर्ष हेतु सर्वसम्मति से मनोनीत किए गए हैं। 

उल्लेखनीय हैं कि रेल प्रवासियों के लिए नई ट्रेनें चलाने, रेलवे स्टेशनों का विकास करने, यातायात सुगम करने, आरक्षण बढ़ाने व यात्रा की मूलभूत सुविधाओं का विकास करने के लिए राजस्थान मीटर गेज प्रवासी संघ हमेशा से अग्रणी रहा है। फालना, खिमेल, रानी, जवाली, मारवाड़ जंक्शन, जवाईबांध, नाना, बेड़ा, पिंडवाड़ा, स्वरूपगंज, आबूरोड आदि रेलवे स्टेशनों के विकास, यात्री सुविधाओं एवं यहां के यात्रियों के लिए आरक्षण का कोटा बढ़वाने में राजस्थान मीटर गेज प्रवासी संघ के अहम योगदान रहा है। चार दशक पूर्व इस संस्था की स्थापना के बाद जो भी जनकार्य  संस्था ने हाथ में लिए, उनको सफलतापूर्वक पूरा करने की कोशिश की तथा लोगों के दिलों में प्रवासी संघ ने जगह बनाई है। अब इस नई कार्यकारिणी में जो भी उत्साही व कार्यक्षम पदाधिकारी हैं, वे नए सिरे से रेल विकास के कार्य करके जनहित में प्रवासियों के लिए काम करेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम