देशभर में जीतो का काम अत्यंत सरहानीय :-मुख्यमंत्री

जीतो अहम्बदबाद चैप्टर का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न 
 
 चैयरमेन चेतन शाह एव टीम ने ली शपथ


अहमदाबाद:-
जीतो अहमदाबाद चेप्टर का शपथ ग्रहण कार्यक्रम हाल ही में संपन्न हुआ। नव निर्वाचित चेयरमैन चेतन शाह व उनकी टीम को शपथ जीतो एपेक्स के इंटरनेशनल चेयरमैन गणपत चौधरी ने दिलाई।वाय एम सी ए हॉल में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुजरात राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल व गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी थे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कोरोना काल के अलावा जीतो द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने कहा की जीतो अहमदाबाद चेप्टर ने अमित जैन के नेतृत्व में  कोरोना काल में पीड़ित मानवता के हितार्थ अनेक सेवाएं प्रदान की हैं। कार्यक्रम की शुरुवात डीप प्रज्जवलन से हुई। संस्था के निवृत्तमान अध्यक्ष अमित अतिथियों का स्वागत करने के बाद कोरोना काल में की गयी सेवाओं के लिए मिले सहयोग के लिए टीम का आभार व्यक्त किया। 

जैन ने कहा सभी के सहयोग के चलते हर कार्य सफलता से सम्पन्न हुए। उन्होंने बताया की कोविड-19 की भयावह स्थिति को देखते हुए कोविड केयर सेंटर के अलावा संजीव छाजेड़ की देखरेख में ऑक्सीजन बैंक बनाया ताकि लोगों को आसानी से उपलब्ध हो सके। इसके अलावा अनेक समाजोपयोगी कामों के अलावा 500 फ्लैट के प्रथम चरण में 36 परिवारों को घर की चाबी दी गयी। यह कार्य हिमांशु शाह के संयोजन में चल रहा हैं। रत्नमणि हॉस्टल का कार्य प्रकाश संघवी व ऋषभ पटेल के मार्गदर्शन में प्रगति की और अग्रसर हैं। साथ ही लेडीज विंग की कविता जैन,भावनाबेन,अल्पाबेन,सुषमाबेन ने 60 हजार  मेडिकल और पर मेडिकल स्टाफ को खाना खिलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। इसकी प्रेरणा चेतन शाह ने दी थी।युवा विंग ने भी अनेक आयोजन किये। 

उन्होंने बताया की जीतो के उत्कृष्ट कार्यों के लिए गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत व तत्कालीन मुख्यमंत्री विजय रुपाणी द्वारा सम्मानित किया गया जिसके लिए उन्होंने सर्कार का आभार व्यक्त किया।चौधरी ने भी जीतो द्वारा किए जा रहे समाज उपयोगी सेवा कार्यो के बारे में बताते हुए कहा कि  बताया कि जीतो साधार्मिक परिवारों को देश भर में 10 हजार आवासीय फ्लेट रियायती दरों पर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसमें से 2500 फ्लेट तो निर्माणाधीन है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम