निरंतर जारी हैं संयम वंदन यात्रा

परिषद पदाधिकारियों ने लिया आशीर्वाद

बृजेश बोहरा


उज्जैन :-
अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद  के समस्त राष्ट्रीय व प्रांतीय पदाधिकारियों की मध्य प्रदेश में चातुर्मासार्थ  विराजित साध्वीजी भगवंत के दर्शन वंदनार्थ संयम यात्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश धरु के नेतृत्व में रतलाम से प्रारंभ हुई। परिषद पदाधिकारियों ने प्रथम दिवस रतलाम,जावरा,मंदसोर, बड़नगर,उज्जैन में विराजित श्रमणी वृंद के दर्शन वंदन किए। श्री संघ के राष्ट्रीय महामंत्री सुरेन्द्र  लोढ़ा से भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

यात्रा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री व विधायक पारस जैन,श्री सुशील गिरिया,राष्ट्रीय महामंत्री  सुधीर लोढ़ा, श्रीसंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शांतिलाल दसेड़ा,पूर्व महामंत्री  अशोक श्रीश्रीमाल,राष्ट्रीय मंत्री शांतिलाल गोखरू, संजय कोठारी, मुकेश जैन, नाकोड़ा प्रांतीय अध्यक्ष राजेन्द्र दंगवाड़ा वाला,राष्ट्रीय शिक्षा मंत्री भरत भाई व्होरा,पर्यावरण मंत्री,अनिल दसेड़ा, जनकल्याण मंत्री, सुशील छाजेड़, कोषाध्यक्ष धर्मचन्द, सह मंत्री  राजकमल दुग्गड़,म.प्र. प्रांतीय इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल धारीवाल, महामंत्री चिराग भंसाली,शैलेश ओरा,संगठन मंत्री राजेश वागरेचा, प्रफुल्ल जैन, सह अल्पबचत मंत्री सुनील  बांठिया,रतलाम संघ ट्रस्टी डॉ निर्मल मेहता, पूर्व राष्ट्रीय पदाधिकारी नगीन सखलेचा,तरुण परिषद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रजत मेहता,प्रांतीय मंत्री राकेश गोलेच्छा, यशवंत चोरडिया,संजय कांठेड़, अतुल चत्तर, नितेश नाहटा  राजकुमार नाहर ने सहभागिता की।

पदाधिकारियों ने जावरा में साध्वीजी श्री कल्पलता श्री जी म.सा. रतलाम मे साध्वी जी श्री पुण्यदर्शना श्री जी म.सा. के दर्शन वंदन कर सांवत्सरिक क्षमापना की।इसी क्रम में मंदसौर में साध्वी वर्या डॉ अमृतरसा श्रीजी म.सा. आदि ठाणा 3 के दर्शन वंदन कर  सांवत्सरिक क्षमापना की। इस अवसर पर मंदसौर श्री संघ अध्यक्ष गजेंद्र कुमार हिंगड़  एवं त्रिस्तुतिक श्री संघ के राष्ट्रीय महामंत्री सुरेंद्र लोढा एवं संघ के वरिष्ठ गण सर्व देवेंद्र चपरोत, हरीश चपरोत, मनोहर सोनगरा, विजय सुराणा ,धर्मेंद्र कर्नावट, वीरेंद्र डोसी, रोहित संघवी, अजय फ़ाफ़रिया श्री संघ के सचिव अशोक खाबिया, परिषद अध्यक्ष दिलीप कर्नावट, महामंत्री महेश चपरोत ,तरुण परिषद शाखा मंदसौर के महामंत्री अनिमेष पोरवाल , जयेश डांगी, कपिल खाबिया ,कमलेश सालेचा ,अपूर्व डोसी ,हर्ष,खाबिया  सहित मंदसौर श्रीसंघ के महानुभावो ने बहुमान किया। इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत गजेंद्र जी हिंगड़ ने किया  चातुर्मास समिति के अध्यक्ष सुधीर लोढा ने मन्दसौर आध्यात्मिक चातुर्मास वर्ष 2021की मुख्य उपलब्धि पताका   अष्ट सिद्धि महातप,  मासक्षमण , अट्ठाइ महोत्सव नवकार आराधना  चैत्य परिपाटी शासन स्पर्शना, शतावधान , नवपद शाश्वत ओलिजी की श्रखंलाबद्ध प्रस्तुति शब्दो के माध्यम से प्रस्तुत की। आभार संघ सचिव अशोक खाबिया ने माना ।

संयम वंदन यात्रा अंतर्गत परिषद जनों ने बड़नगर में विराजित प.पू. साध्वी श्री अमितदृष्टा श्री जी म.सा. आदि ठाणा 7 से सुखशाता पृच्छा की।साध्वीजी म.सा.ने परिषद प्रगति के लिए शुभाशीर्वाद प्रदान किया।कार्यक्रम का संचालन शांतिलाल गोखरू ने किया। अतिथियों का बहुमान  शाखा अध्यक्ष अजय सियाल ने 

संयम यात्रा अंतर्गत उज्जैन में प.पू.साध्वीजी श्री विद्दगुणा श्रीजी म.सा.आदि ठाणा 2 के दर्शन कर क्षमायाचना की।तत्पश्चात उज्जैन की नयापुरा व नमक मंडी की दोनों शाखाओं की संयुक्त बैठक सम्पन्न हुई।जिसमे रमेश धरु,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पारस जैन,सुशील गिरिया व सुधीर लोढ़ा ने संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन राजेश पगारिया ने किया।स्वागत हुकुमचंद चोरडिया व राकेश चत्तर ने किया।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम