मीरारोड से नाकोड़ा धाम तक के पुजारियों का सम्मान

नाकोड़ा दरबार व कल्याण जैन मित्र महासंघ का कार्यक्रम 

भायंदर :- परम पूज्य आचार्य श्री चन्द्राननसागरसुरीश्वरजी म.सा. के आर्शीवाद व प्रखर प्रवचनकार आचार्य श्री विमलसागरसूरीश्वरजी म.सा. के मार्गदर्शन में मीरारोड से नाकोड़ा धाम तक के पुजारियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विभिन्न मंदिरों के 90 से ज्यादा पुजारियों को सम्मानित किया गया। 

भायंदर (पश्चिम) के कपोल वाडी में नाकोड़ा दरबार(मण्डल) लालबाग़,मुंबई एवं कल्याण मित्र जैन महासंघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक गीता जैन थी।इस अवसर पर मीरा भाईंदर नगरसेवक भाजपा जिला अध्यक्ष रवि व्यास, नगरसेवक सुरेश खंडेलवाल, नगरसेविका श्रीमती सुनीता जैन,पूर्व नगरसेवक  डॉ रमेश जैन राजु पोरवाल, विक्रम  मुठलिया, नरेश पुनमिया, रवि बी जैन, रणवीर गेमावत (नाकोड़ाजी तीर्थ पूर्व ट्रस्टी),पत्रकार ललि शक्ति, सीमा पारेख, शांति टाइम्स के दीपक आर जैन, संगीतकार दिलीपजी पुनमिया, प्रवीण जैन ,अल्पेश ठामका, परेश जैन शैलेश जीगाणी, संजय जैन, कांतिलाल जैन आदि गणमान्य उपस्थित थे। 

कार्यक्रम की शुरुवात  गायक वैभव बाबेल ने नवकार मंत्र से की। इस विशिष्ट आयोजन में मुख्य लाभार्थी गौतमचंद  पुखराजजी गौलच्छा खीचन (राज.),सहयोगी लाभार्थीयों में मातुश्री कमलाबेन मांगीलालजी जैन,बाकरा,पवनीदेवी अमृतलालजी कटारिया सिंघवी बालोतरा,सह सहयोगी मांगीलाल बच्छराजजी कटारिया ,सांचोर, संघवी,शिल्पाबेन राजेंद्रकुमारजी पोरवाल सेवाड़ी,कंचनबेन जावंतराजजी चौहान ढालोप, रमणकुमार हजारीमलजी मुथा  रेवदर, स्व.बसंतीदेवी देवीलालजी पोरवाल सुमेर टावर,मुंबई, कुसुमबेन मनोज शोभावत खिवान्दी, कमलाबेन इन्द्रमलजी मुठलिया बांकली , शांताबाई मंछालालजी जैन पाडीव,कंकुबाई चिमनलालजी धारगोत्र परमार  तखतगढ़, हरसिद्धि गोल्ड,सोरा गोल्ड,सुकनराज सागरमलजी परमार दुजाना, परिवार थे।  


संजय रांका ने मारवाड़ी गीतों से अतिथिगण मेहमानों का दिल जीता।संगीतकार दिलीप पुनमिया ने भी अपनी प्रस्तुति दी।कार्यक्रम का संयोजन कल्याण जैन मित्र महासंघ के धर्मेश रांका, मनिष मुणोत,किशोर जैन आदि ने किया।कार्यक्रम में नाकोडा दरबार (मण्डल) लालबाग, मुम्बई की मीरा भाईंदर शाखा की घोषणा मण्डल अध्यक्ष मनोज शोभावत ने की व इसकी जवाबदारी  राजु पोरवाल, विक्रम मुठलिया, अल्पेश टामका आदि को दी गई। विधिवत कार्यकारिणी की घोषणा शीघ्र की जाएगी।सम्मान समारोह को सफल बनाने में दरबार के मनोज एम शोभावत अध्यक्ष, भंवर छाजेड़ उपाध्यक्ष, नवरतन धोका सचिव, गिरीश शाह सहसचिव,भरत मुठलिया, सगठन मंत्री,अशोक ताराचंद बड़ाला,संजय रांका आदि का इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे विशेष सहयोग रहा। संचालन अनिल सालेचा ने किया।  

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम