पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, विचार और दर्शन को जनमानस तक पहुंचाएगा

पंडित दीनदयाल दर्शन प्रकल्प का केशव सृष्टि में उद्धघाटन


मीरा-भाईंदर:-
भाईंदर पश्चिम के रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी (केशव सृष्टि) परिसर में पंडित दीनदयाल दर्शन प्रकल्प का उद्धघाटन हुआ। इस प्रकल्प के माध्यम से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, विचार और दर्शन को जनमानस तक पहुचाया जायेगा।

कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में आरएसएस के सहसंघचालक भैयाजी जोशी ने प्रकल्प का उद्घाटन किया। प्रबोधिनी के उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे ने पंडित दीनदयाल के 'एकात्म मानववाद दर्शन' की प्रासंगिकता को बताते हुये सतत विकास की भारतीय अवधारणा पर जोर दिया। पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि पंडित जी ने पूंजीवाद और साम्यवाद की अंधी दौड़ के बीच मानव केंद्रित दर्शन को चुना। सहसंघचालक भैयाजी जोशी ने कहा कि भारत का मूलभूत विचार को कभी कोई खत्म नही कर सकता है और पंडितजी ने हमें उसी मार्ग पर दिखाया है। भारत के सतत विकास का कारण इसके मूलभूत चिंतन में है। कार्यक्रम में भाई गिरकर, रविन्द्र साठे, पूनम महाजन, अरविंद रेगे, प्रदीप पांडे इत्यादि लोग उपस्थित थे।।










टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नवकार महामंत्र केवल जाप नही यह जीवन को दिशा देता हैं :- नरेंद्र मोदी

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप