मोतीलाल ओसवाल के सहयोग से होगा विद्धावाड़ी में वातानुकूलित होस्टेल का निर्माण

सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेशन ब्लॉक के लिए जयंतीलाल संचेती ने दिया दान

विद्यावाडी :- पाली जिले की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था विद्यावाडी में अत्याधुनिक वातानुकूलित होस्टल का निर्माण किया जा रहा है।संस्था अध्यक्ष पोपटलाल सुंदेशा ने बताया कि इस कार्य के लिए  मोतीलाल ओसवाल ने 2 करोड़ 25 लाख का आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की है। 

साथ ही सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेशन ब्लॉक का कार्य तेजी से चल रहा है, और इस कार्य के लिए नाडोल निवासी जयंतीलालजी संचेती ने 1करोड़ 25 लाख का दान दिया है।उन्होंने यह राशि भी संस्था को सुपुर्द कर दी है।यह कार्य दो माह में पूर्ण होने की उम्मीद हैं।


संस्था अध्यक्ष व के सभी पदाधिकारीयों ने इस कार्य के लिए ओसवाल व संचेती का आभार व्यक्त किया है।इससे पहले भी जयंतीलालजी संचेती ने आराधना भवन के लिए दान दिया था। सभी ने संस्था अध्यक्ष पोपटलाल सुंदेशा के अथक प्रयास और विकासशील दृष्टिकोण की भी प्रशंसा की।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम