रांका ज्वेलर्स के फतेचंद रांका को 'जेम ऑफ़ दे ईयर' पुरस्कार

ऑल इंडिया जेम्स एंड ज्वेलरी डोमेस्टिक कौंसिल ने दिया सम्मान 

पुना :- सराफ एसोसिएशन के अध्यक्ष व रांका ज्वेलर्स समूह के मालिक फतेचंद रांका को ऑल इंडिया जेम्स एंड ज्वेलरी डोमेस्टिक कौंसिल की और से 'जेम ऑफ़ दे ईयर' पुरस्कार से सम्मानित किया गया हैं। भारत के छह लाख ज्वेलर्स में से सामाजिक,व्यावसायिक,सार्वजनिक क्षेत्रमे उल्लेखनीय काम करनेवाले को यह पुरस्कार दिया जाता हैं। 

गोवा स्थित ताज कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में सीने अभिनेत्री संगीता बिजलानी ने उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष आशिष सेठे,उपाध्यक्ष संयम मेहरा,नीलेश शोभावत,रांका ज्वेलर्स के वस्तुपाल रांका,श्लोक रांका सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। ज्ञात हो ऑल इंडिया जेम्स एंड ज्वेलरी डोमेस्टिक कौंसिल भारत में ज्वेलर्स की सबसे बड़ी संस्था हैं।इस कार्यक्रम में भारत के विभिन्न राज्यों से ज्वेलर्स बड़ी संख्या में उपस्थित थे।  

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम