भीलवाड़ा तेरापंथ महिला मंडल द्वारा विविध कार्यक्रम

एक्यूप्रेशर कार्यशाला  व अंताक्षरी का आयोजन


भीलवाडा (तेरापंथ नगर) :- 
आचार्य महाश्रमण चातुर्मास प्रवास स्थल तेरापंथ नगर के महाश्रमण समवसरण में तेरापंथ महिला मंडल (ते म म) भीलवाड़ा द्वारा एक्यूप्रेशर कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें वरिष्ठ एक्यूप्रेशर चिकित्सक डॉ. हेमचन्द्र सुदेंचा (पाली) ने एक्यूप्रेशर, मुद्रा विज्ञान, प्राणायाम, कलर थेरपी द्वारा अनेक रोगों का इलाज बताया। मंडल अध्यक्षा मीना बाबेल ने समागत  चिकित्सक का स्वागत किया। आभार मंत्री  रेणु चोरड़िया व कार्यशाला की संयोजिका प्रेक्षा मेहता ने संचालन किया।

महिला मंडल द्वारा आयुर्वेदिक कैंप 'निरामया' जांच एवं परामर्श शिविर लगाया गया। इसमें योगाचार्य डॉ. उमा शंकर, डॉ. शिव प्रसाद बाम्बू,  डॉ. युधिष्ठर सुथार ने जांच की। शिविर की संयोजिका  स्नेहलता पितलिया, विनीता सुतरिया, मनाली चोरडिया ने सेवाएं दी।

मंडल द्वारा आध्यात्मिक अंताक्षरी का आयोजन हुआ। जिसे कन्या मंडल प्रभारी अंकिता कावड़िया व निकिता बागरेचा ने संचालित किया। पांच राउंड में आयोजित इस प्रतियोगिता के निर्णायक अभातेमम सहमंत्री नीतू ओस्तवाल, सोनल पीपाड़ा (बेंगलोर) रही। निर्मल बुद्धि ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कन्या मंडल संयोजिका मनीषा हिरण ने आभार व्यक्त किया। सभी कार्यक्रमों में मंडल की बहनों ने सक्रियता से भाग लिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम