100 करोड़ नवकार जाप का शंखनाद

स्व. सोहनराजजी भीकमचंदजी परमार परिवार अनुमोदक

एक परिवार एक हजार नवकार का संकल्प ले


पुना :- विश्व शांति, संघ समृद्धि,आत्मशुद्धि के शुभ शुद्ध संकल्प के साथ 10 हजार से ज्यादा घरों में शताब्दी का शंखनाद व 100 वर्ष की पूर्णाहुति पर 100 दिन तक एक परिवार एक हजार नवकार मंत्र का जाप करेगा।यह महानुष्ठान शुरू हो चुका हैं।

भारतवर्षीय समस्त शताब्दी शंखनाद परिवार ने 100 करोड़ नवकार महामंत्र जाप का आयोजन जिनागम सेवी,गीतार्थ श्रेष्ठ,वर्तमान में सर्वाधिक संयम पर्यायी परम पूज्य गच्छाधिपति आचार्य श्री दौलतसागर सूरीश्वरजी म.सा.के 100वें जन्मदिवस से शुरू हो चुका है।जाप शासन प्रभावक आचार्य अशोकसागर सूरीश्वरजी म.सा.,आचार्य जिनचन्द्रसागर सूरीश्र्वरजी म.सा.,आचार्य हेमचंद्र सागर सूरीश्वरजी म.सा.आदि समस्त शिष्य,प्रशिष्य परिवार की प्रेरणा व मार्गदर्शन में हो रहा है।इस अवसर पर पूज्य साध्वी श्री प्रमोद- निरुपमा श्रीजी म.सा.की शिष्या साध्वी प्रशमरसा श्रीजी म.सा.की निश्रावर्ती परम तपस्वी साध्वी प्रशमप्रज्ञा श्रीजी की शिष्या साध्वी दिव्यदर्शना श्रीजी म.सा.आदि को भी याद किया गया है।

नवकार संपुट के प्रकाशक स्व. सोहनराजजी भीकमचंदजी परमार  परिवार, सेवाडी निवासी हाल पुना हैं।अनेक योगी,अनुभवी पूज्य महापुरुष कहते हैं कि एक परिवार अगर एक हजार नवकार गिनता हैं तो उसे और अन्य सभी को संप, शांति, स्वस्थता,समता,समाधि,समृद्धि,सप्तपद की प्राप्ति होगी। परमार परिवार ने नवकार संपुट का प्रकाशन किया है,जिसमे 18 समुदाय के 108 गच्छाधिपति सहित आचार्य भगवंतों के स्व - हस्ताक्षर के साथ महामंत्र के इसमें दर्शन होंगे।

आचार्य श्रेय सागरचंद्र सागर सूरीश्वरजी म.सा.,आचार्य श्री नयचंद्र सागर सूरीश्वरजी म.सा.,आचार्य श्री पूर्णचंद्र सागर सूरीश्वरजी म.सा.,आचार्य श5अक्षयचंद्र सागर सूरीश्वरजी म.सा.,आचार्य श्री सोम्यचंद्र सागर सूरीश्वरजी म.सा.,आचार्य विवेकचंद्र सागर सूरीश्वरजी म.सा.,आचार्य श्री मतिचंद्र सागर सूरीश्वरजी म.सा.,आचार्य श्री लब्धिचंद्र सागरजी म.सा.की भी प्रेरणा हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम