दिवाली पहाट' सुगम संगीत कार्यक्रम का आयोजन

भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का कार्यक्रम

अमिता जोशी /              रमेश गायकवाड़

मीरा - भायंदर :-
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांस्कृतिक प्रकोष्ठ,कोकण विभाग की और से दीवाली पर 'दीवाली पहाट' कार्यक्रम का आयोजन किया है।

प्रकोष्ठ के रमेश गायकवाड़ ने बताया कि मीरारोड के परम पूज्य आचार्य यशोवर्मसूरीश्वरजी म.सा.मैदान,शांतिनगर सेक्टर 7 में 4 नवंबर को सुबह 6 से 8.30 बजे तक होनेवाले कार्यक्रम में कविता वाचन शास्त्रीय नृत्य, गायिका अमिता जोशी (श्री सप्तरंगी कला मंच),प्रतिभा कदम,गायक कमलेश साखलकर,सुनील पेंढारकर,वादक प्रकाश पुजारी, संजय विचारे, श्रुति करंदीकर,हिमांगी लूथरा कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।संचालन दयानंद किलचे करेंगे।गायकवाड़ व जोशी ने कलाप्रेमियों से उपस्थित रहने की अपील की है।

अधिक जानकारी के लिए 9987484892 /8898535532 पर संपर्क करें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम