सेवानिवृत्त न्यायमूर्ती विद्यासागर कानडे महाराष्ट्र के नये लोकायुक्त

सेवानिवृत्त न्यायमूर्ती विद्यासागर कानडे महाराष्ट्र के नये लोकायुक्त 

राज्यपाल ने दिलाई शपथ  

मुंबई :- सेवानिवृत्त न्यायमूर्ती विद्यासागर कानडे महाराष्ट्र के नये लोकायुक्त होंगे।राज भवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने उन्हें शपथ दिलाई। 

शपथविधी समारोह में  मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उपमुख्यमंत्री अजित पवार, राजशिष्टाचार व पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे,  महापौर किशोरी पेडणेकर,मुख्य सचिव सीताराम कुंटे,पुलिस महासंचालक संजय पांडे, राज्य के मुख्य सेवाधिकार आयुक्त स्वाधीन क्षत्रिय,उपलोकायुक्त संजय भाटिया, मुंबई उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, वरिष्ठ शासकीय अधिकारी व अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। अगस्त 2020 से यह पद रिक्त था। 

राष्ट्रगीत के बाद राज्यपाल के मुख्य सचिव संतोष कुमार ने न्यायाधीश कानडे के नियुक्ति की अधिसूचना पडी। 22 जून 1955 में जन्मे कानडे ने 1979 में मुंबई उच्च न्यायलय में वकालत शुरू की। उन्हें 12 अक्टूबर 2001 में मुंबई उच्च न्यायलय के न्यायाधीश नियुक्त हुए। उन्होंने प्रभारी मुख्य न्यायमूर्ति के तौर पर भी कामकाज देखा।  


     

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम