अखिल भारतीय ओसवाल परिषद बेंगलूरु के चुनाव संपन्न

अशोक नागोरी राष्ट्रिय अध्यक्ष बने , संस्था को नयी ऊंचाइयों पर पहुंचाने का लक्ष्य  

बेंगलूरु:- अखिल भारतीय ओसवाल परिषद के चुनाव हाल ही में संपन्न हुए। सामूहिक पंच परमेष्ठी वंदना के पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष नरपत सिंह चोरड़िया ने सभी का स्वागत किया। महामंत्री विनय बैद ने चुनाव कार्यक्रम की जानकारी दी।  चुनाव अधिकारी नोरतनमल चोरड़िया ने चुनाव प्रक्रिया का जिक्र करते हुए आगामी तीन वर्षों के कार्यकाल के लिए अशोक नागोरी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर सर्व सम्मति से निर्वाचन की घोषणा की। निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष नरपतसिंह चोरड़िया एवं निवर्तमान महामंत्री विनय बैद ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया।

परिषद के संस्थापक चेयरमैन रायचंद खटेड़ ने अपने वक्तव्य में अखिल भारतीय ओसवाल परिषद द्वारा समग्र जैन समाज की एकता के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि परिषद बिना किसी सांप्रदायिक भेद भाव के समाज एवं राष्ट्र हित में उल्लेखनीय सेवा कार्य करने वाली संस्थाओं एवं व्यक्तियों को सम्मानित करने का कार्य निरंतर जारी रखेगी।उन्होंने नागोरी को नए अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किये जाने पर बधाई देते हुए कहा कि  समाज में अत्यंत सक्रिय हैं व अनेक वर्षों से परिषद को अपनी समर्पित सेवाएं प्रदान करते आए हैं। उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से परिषद प्रगति की नयी उंचाईयों पर पहुंचेगी।    


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम