कोरोना से मृतक और कुपोषित बच्चों के परिजनों की मदद

हिंदू सेवा संघ,मेयर संगठन और भाजपा का कार्यक्रम

मोखाडा : कोरोना काल में अपनी जान गवा देने वाले और कुपोषित बच्चों के परिजनों की मदद के लिए हिंदू सेवा संघ, महाराष्ट्र  मेयर संगठन के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी आदिवासी अघाड़ी ने खोडाला क्षेत्र में 200 कोरोना से मृतक व्यक्तियों के परिवार वालों और 50 कुपोषित बच्चों के परिवारों को संयुक्त रूप से आवश्यक खाद्य पदार्थ और पौष्टिक भोजन प्रदान किया है।

भाजपा राज्य आदिवासी आघाड़ी सचिव हेमंत सवरा, तालुकाध्यक्ष विट्ठल चोथे, आदिवासी आघाड़ी के जिलाध्यक्ष मिलिंद झोले, सहकारी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र तंबडे, पूर्व जिला परिषद सदस्य दिलीप गाटे, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष उमेश येलमामे, पूर्व उपाध्यक्ष एकनाथ झुगरे, मोखाड़ा शहराध्यक्ष विलास पाटिल, भाजपा युवा मोर्चा तालुका अध्यक्ष प्रतीक पाघारे, शुभम डिंगोरे, अनिल येलमामे, नामदेव पाटिल सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम