प्रतिभा का उपयोग समाज की बेहतरी के लिए करे :- राजयपाल

 13 वें  'न्यूजमेकर्स अचिवर्स पुरस्कार'प्रदान 

 मुंबई :- भारत फूलों का एक सुंदर गुलदस्ता है और इसे रचनात्मक लोगों ने समृद्ध किया है।विभिन्न क्षेत्रों के कलाकार कला के माध्यम से देश की सेवा कर रहे हैं। यदि हर कोई अपनी प्रतिभा का उपयोग समाज की बेहतरी के लिए करे तो हम एक बेहतर भारत का निर्माण कर सकते हैं।

उपरोक्त विचार राजयपाल भगतसिंह कोश्यारी ने राज भवन में 24 व्यक्तियों को विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करनेवालों को 'न्यूजमेकर्स अचिवर्स पुरस्कार'प्रदान करने के बाद व्यक्त किये।राजयपाल ने इस अवसर पर  भारतरत्न लता मंगेशकर,शिवचरित्रकार बाबासाहेब पुरंदरे, मंदाकिनी आमटे व अभिनेत्री उषा नाडकर्णी को  जीवन गौरव पुरस्कार से सन्मानित किया। लता मंगेशकर उपस्थित नहीं रह सकी। कार्यक्रम में उनका सन्देश पढ़कर सुनाया गया। 

इसके अलावा राजकीय क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, विधान परिषदे की   उपसभापती डॉ नीलम गोऱ्हे, विधानसभा  उपाध्यक्ष नरहरी झिरवाळ व आम आदमी पार्टी के धनंजय शिंदे को  न्यूजमेकर्स अचिव्हर्स पुरस्कार दिया गया।मुंबई महानगर पालिका के आयुक्त इक्बालसिंह चहलएमपीएससी के  सदस्य प्रताप दिघावकरहॉटेल व्यावसायिक विठ्ठल कामतअभिनेता मनोज वाजपेयी,अभिनेत्री राजश्री देशपांडे, वकील मृणालिनी देशमुखवसंत शिंदेडॉ पराग तेलंगरोहण दुआपत्रकार खलील शरीफ गिरकरपत्रकार संजय जोगमुंबई मराठी पत्रकार संघ के अध्यक्ष नरेंद्र वाबळेसुशांत सिन्हाचेतन शशीतल, पुलिस अधिकारी सुनील कडासने व उषा पटेलको भी राजयपाल द्वारा सम्मानित किया गया। 

पुरस्कार समारोह का आयोजन आफ्टरनून व्हाइस अखबार की और से आयोजित किया गया था।कार्यक्रम में अखबार की मुख्य संपादिका वैदेही तमन ने  कार्यक्रम का संचालन किया व पुरस्कार पानेवालों का परिचय दिया। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम