700 मुनिराजों का महास्तवन एवम भगवान श्रेयांश नाथ का मोक्ष कल्याण महोत्सव

'राखी सजाओ' व श्रीफल सजाओ का भी आयोजन

मालपुरा (राजस्थान) :- राजस्थान की धर्मप्राण नगरी मालपुरा में 22 अगस्त 2021 की पावन बेला में परम पूज्या भारत गौरव गणिनी आर्यिका 105 श्री विशुद्धमति माताजी के मंगल आशीर्वाद व सानिध्य एवम संप्रेरिका प. पू. प्रज्ञा पद्मिनी, निस्पृही साधिका, ब्रह्म विद्या वाचस्पति, आर्यिका रत्न 105 श्री विज्ञमति माताजी के सानिध्य में प्रातः 7.15  से रक्षाबंधन  वात्सलय पर्व,अकम्पनाचार्य आदि 700 मुनिराजों का महास्तवन एवम भगवान श्रेयांश नाथ का मोक्ष कल्याणक मनाया जाएगा। 

इस अवसर सभी भक्त अकम्पनाचार्य आदि 700 मुनिराजों की भक्ति पूजन व भगवान श्रेयांसनाथ का निर्वाण लाडू समर्पित करेगे।  इस अनुपम बेला में सभी भक्त पूज्या गणिनी गुरु मां के संयम उपकरण पिच्छीका पर स्वर्ण एवं रजत रक्षासूत्र बंधन कर धर्म की रक्षा व सन्त सेवा का संकल्प लेगे। 

इस आयोजन में विशेष आकर्षण प्रतियोगिता कॉर्नर के अन्तर्गत राखी सजाओं प्रतियोगिता,श्रीफल सजाओं प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है। संघस्था- बा. ब्र. अदिति दीदी ने बताया की सभी  आगम के अनुसार सुंदर राखी एवं सुंदर श्रीफल सजाकर दिनाँक 22 अगस्त को सुबह 9 बजे तक लेकर आएगे। उपरोक्त प्रतियोगिता का निर्णय, पूज्या माताजी के निर्णयानुसार उसी समय दे दिया जाएगा। 

अभिषेक जैन लुहाड़िया / रामगंजमडी

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम