उत्तर उज्जैन विधायक पारस जैन ने किया स्वागत


उज्जैन :-
मध्यप्रदेश के राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री  महाकालेश्वर भगवान के दर्शन कर पूजन-अर्चन की और आरती में सम्मिलित हुए। पूजन-अभिषेक मंदिर के पुजारी पंडित संजय शर्मा एवं पंडित प्रमोद शर्मा द्वारा संपन्न करवाया गया।

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा राज्यपाल का स्वागत कर स्मृति-चिन्ह भेंट किया। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, उज्जैन उत्तर विधायक पारस जैन एवं मंदिर प्रबंध समिति की सहायक प्रशासक पूर्णिमा सिंघी, मूलचंद जूनवाल, प्रतीक द्विवेदी व अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

सांदीपनि आश्रम में दर्शन किए

राज्यपाल पटेल ने उज्जैन में महर्षि सांदीपनि आश्रम में श्री कृष्ण पाठशाला में उनके गुरु महर्षि सांदीपनि व्यास और भगवान श्री कृष्ण, श्री सुदामा और श्री बलराम के दर्शन कर पूजन-अर्चन की। पूजन-अर्चन आश्रम के पंडित रूपम व्यास, पंडित राजू गुरु चोटीवाला और पंडित राहुल व्यास द्वारा संपन्न कराया गया।

राज्यपाल ने सांदीपनि आश्रम में स्थित श्री कुंडेश्वर महादेव और श्री सर्वेश्वर महादेव के भी दर्शन किए। उन्होंने प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएँ दी

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम