कल्याण मित्र जैन महासंघ के कार्यालय का शुभारंभ

 रक्तदान शिबिर का आयोजन

भायंदर :- प्रखर प्रवचनकार परम पूज्य आचार्य श्री विमलसागर सूरीश्वरजी म.सा के आशीर्वाद व प्रेरणा से कल्याण मित्र जैन महासंघ के कार्यालय का उद्घाटन संपन्न हुआ।

  भायंदर (वेस्ट) स्थित बावन जिनालय में चातुर्मास हेतु बिराजमान कच्छ वागड़ के परम पूज्य आचार्य श्री कलापूर्ण सूरीश्वरजी म.सा.समुदाय के परम पूज्य उपाध्याय, अजीत शेखर विजयजी म. सा.की निश्रा में मोहनजी राजमलजी सिसोदिया ने किया।

इस अवसर पर संघ की और से रक्तदान शिविर में 30 से ज्यादा सदस्यो ने रक्तदान किया।संस्था के धर्मेश रांका ने बताया कि संघ जैन धर्म व समाज के सर्वांगीण विकास के लिए काम करेगा कार्यक्रम में मीरा भायंदर की विधायक गीता जैन, नगरसेवक सुरेश खंडेलवाल, भारतीय जनता पार्टी के मीरा भायंदर शहर अध्यक्ष व नगरसेवक रवि व्यास, भगवती शर्मा,धुव्रकिशोर पाटिल, पंकज पांडे (दरोगा), नगरसेविका रीटा शाह,  दरबार लालबाग के संस्थापक अध्यक्ष मनोज शोभावत, समाजसेवी विक्रमजी मुठलिया, मांगीलालजी जैन , अमृतलाल रांका ,राजेंद्र पोरवाल , सुरेश शाह, , जिगनेश जैन ,जितेंद्र जैन , शैलेश गोयल , राजेन्द्र चाण्डक,मुकेश सोनी, विधुत वखरिया, जितेंद्र पाठक, सुमन  कोठारी,  रमेश बम्बोरी , चेतन पुनमिया, मिथुन लोढा, पीयूष धामी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

नारायण सेवा संस्थान, श्री नवयुग मित्र मंडल , भेटवा भक्ति मंडल,  श्री राज मोहनखेड़ा ग्रुप , भैरव ग्रुप , अलर्ट ग्रुप , कच्छ युवक संघ, शांति सेवा फाउंडेशन , बावन जिनालय ट्रस्ट मंडल, वर्धमान संस्कार धाम, श्री मुनिसुव्रतस्वामी  जैन मित्र मंडल , अचलगच्छ जैन संघ मीरा भायंदर सहित अनेक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने उपस्थित रहकर शोभा बढाई।

संस्था की और से व्हील चेयर,एयर बेड, कुर्सी आदि उपलब्ध करवाई जाएगी।संघ की स्थापना आचार्य श्री विमलसागर सूरीश्वरजी म.सा.की प्रेरणा व मार्गदर्शन में हुई हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम