मुनिराज श्री के दर्शनार्थ जैन धर्म के प्रमुख समाचार पत्र के परिवार का पदार्पण

1925 से हो रहा है प्रकाशन


पाटण :-
गुजरात के पाटण नगर स्थित त्रिस्तुतिक जैन उपाश्रय में बिराजमान सौधर्म बृहत्तपागच्छीय त्रिस्तुतिक जैनाचार्य विश्वपूज्य गुरुदेव श्रीमद् विजय राजेंद्रसूरीश्वरजी महाराजा के प्रशिष्य युगप्रभावक पुण्यसम्राट गुरुदेव श्रीमद् विजय जयन्तसेनसूरीश्वर महाराजा के शिष्य मुनिराज श्री चारित्ररत्न विजयजी महाराज आदि ठाणा के दर्शनार्थ जैन धर्म के प्रमुख एवं 97 वर्ष से प्रकाशित साप्ताहिक श्वेताम्बर जैन पत्र के बृजेन्द्रसिंह लोढा अपने परिवार सहित पधारें। लोढा अपने ज्येष्ठ पुत्र किर्ति लोढा एवं प्रौत्र जैनम लोढा के साथ तीन पेढ़ी को लेकर उपस्थित रहे एवं मुनिराज श्री के दर्शन वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किए,।

ज्ञात हो इस पत्र का प्रकाशन आगारा से सन् 1925 में जवाहरलाल लोढा ने प्रारंभ किया तब से निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस अवसर  पर लोढ़ा परिवार ने बताया कि  जवाहरलाल लोढा को  गुरूदेव श्रीमद् विजय यतीन्द्र सूरीश्वरजी महाराजा का आशीर्वाद ओर श्वेताम्बर जैन पत्र को मार्गदर्शन अनेक बार प्राप्त हुआ है। उसी क्रम में गुरुदेव श्रीमद् विजय जयन्तसेन सूरीश्वरजी महाराजा का आशीर्वाद लोढ़ा परिवार पर हमेशा रहा है।उन्होंने बताया कि उनकी निश्रा में हुए अनेक प्रतिष्ठा महोत्सव के विशेषांक प्रकाशित करने को सौभाग्य श्वेताम्बर जैन पत्र को मिला है,।

लोढ़ाजी श्वेताम्बर जैन पत्र की प्रगति में मुनिराज श्री चारित्ररत्न विजयजी महाराज के समय समय पर मिले मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद का भी स्मरण किया। लोढ़ा परिवार ने पाटण में मुनिराज श्री निपुणरत्नविजयजी महाराज आदि ठाणा को धार्मिक अध्ययन में सहायक बन रहे पंडितवर्य चंद्रकांतभाई संघवी का बहुमान किया

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम