राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्यों ने लिया जैन संत से आशीर्वाद

जयंतसेन सूरीश्वरजी का स्मरण किया संघचालक ने


थराद :-
युगप्रभावक पुण्यसम्राट गुरुदेव श्रीमद् विजय जयन्तसेन सूरीश्वरजी महाराजा के शिष्य मुनिराज श्री चारित्ररत्न विजयजी महाराज के 18 जुन को थीरपुर तीर्थ थराद स्थित वरखडी तीर्थ धाम पधारें।

मुनिराज श्री ने तीर्थ धाम में निर्मित सिध्धाचल,सम्मेदशिखर आदि तीर्थ की रचना के दर्शन किए। तीर्थ पर स्थिरता दौरान थराद त्रिस्तुतिक जैन संघ के सदस्यों ,एवं डेप्युटी कलेक्टर वी.सी बोडाना ओर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ थराद के  संघ चालक काशीराम पुरोहित, जिला संघ कार्यवाहक सुबाभाई,शहर भाजप महामंत्री प्रकाशभाई सोनी आदि ने दर्शन वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। 

इस प्रसंग पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघ चालक ने गुरुदेव श्रीमद् विजय जयन्तसेन सूरीश्वरजी महाराजा के समय समय पर मिले आशीर्वाद ओर मार्गदर्शन का स्मरण किया। मुनिराज श्री के दर्शनार्थ पधारें सभी लोगों को वरखडी तीर्थ धाम के ट्रस्टी वंसतभाई दोशी ने तीर्थ धाम की महिमा से अवगत कराया

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम