इलेक्ट्रिशियन भाइयों का सहारा बना जीएम मॉड्यूलर का मिशन सहायता अभियान

 हजारों इलेक्ट्रिशियंस को मिली मदद


मुंबई।
कोरोनाकाल में लॉकडाउन के हालात में सब कुछ बंद है, ऊपर से सरकार ने 1 जून तक लॉकडाउन और बढ़ा दिया था। बंद के हालात से सभी लोग परेशान थे एवं इलेक्ट्रिशियन का भी रोजगार पूरी तरह से ठप हो गया। मुश्किल हालात में इलेक्ट्रिशियंस की कमाई भी पूरी तरह से बंद हो गयी थी। ऐसे में जीएम मॉड्यूलर ने ‘मिशन सहायता ' के तहत इलेक्ट्रिशियंस को एक महीने का किराने का सामान देने की शुरुआत की। इसे जीएम माड्यूलर की इलेक्ट्रिशियंस की मुसीबतों को कम करने के लिए एक नई पहल के रूप में देखा जा रहा है। जीएम मॉड्यूलर ने कहा है कि लॉकडाउन के माहौल में हम हमारे इलेक्ट्रिशियन भाइयों की मुसीबतों का समझ रहे हैं। इसीलिए एक महीने के लिए किराने का सामान उनको सहायता के रूप में प्रदान करना खुशी की बात हैं।

कंपनी ने आशा व्यक्त की है कि जरूरत के समय में यह सहायता इलेक्ट्रिशियन भाइयों को राहत देगी क्योंकि कोरोनाकाल में सब लोग जिन चुनौतियों का सामना कर रहे हैं उनमें इलेक्ट्रिशियंस भी हैं, जिनका रोजगार लॉकडाउन की वजह से बिल्कुल नहीं के बराबर है। जीएम मॉड्यूलर ने ऐसे मुश्किल माहौल में इसीलिए उन्हें सहायता का यह बीड़ा उठाया । 

जीएम मॉड्यूलर ने किराने का यह सामान इलेक्ट्रीशियन तक पहुंचाने के लिए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने के लिए कहा था। इस योजना के तहत दहिसर से चर्चगेट और मुलुंड से सीएसटी तक सिर्फ मुंबई महानगर की सीमा में रहने वाले इलेक्ट्रिशियंस के लिए ही यह शुरुआत की गई थी जिसे अब बढ़ाकर दुसरे क्षेत्र में विस्तार किया गया है। जीएम मॉड्यूलर का यह ‘मिशन सहायता' 14 मई से 20 मई तक जारी रहा। जिसमे करीबन 10 हजार इलेक्ट्रिशियंस को मदद मिलने का कहा जा रहा हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम