पेट्रोलिंग के लिए पुलिस को मिले अत्याधुनिक एटीवी वाहन

आपात स्थिति में बहुत उपयोगी
मुंबई :-
शहर में नागरिकों
और पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पेट्रोलिंग करने के लिए, मुंबई पुलिस बल को विशेष रूप से चौपाटी क्षेत्र में पेट्रोलिंग के लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की उपस्थिति में एटीवी (ऑल टायरन वाहन) वाहन प्रदान किए गए। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और गृह मंत्री दिलीप वलसे-पाटिल भी उपस्थित थे. यह वहां रिलायंस फाउंडेशन की और से दिए गए हैं.
गिरगाव चौपाटी पर हुए कार्यक्रम में पर्यावरण,पर्यटन व राज्य शिष्टाचार व मुंबई उपनगर जिला के पालकमंत्री मंत्री आदित्य ठाकरे,मुंबई जिला के पालकमंत्री असलम शैख़,मुंबई की महापौर किशोरी पेडणेकर,सांसद अरविंद सावंत,विधायक मंगलप्रभात लोढ़ा,गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव मनुकुमार श्रीवास्तव,मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव विकास खारगे,पुलिस महासंचालक संजीव पांडेय,मुंबई पुलिस आयुक्त हेमंत नगराले,सह पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटिल व रिलायंस फाउंडेशन की और से शिरीन कोतवाल उपस्थित थे.

कार्यक्रम की शुरुवात पुलिस आयुक्त के प्रास्ताविक भाषण व स्वागत से हुई. उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने मुंबई पुलिस बल को वाहन प्रदान किए गए। साथ ही मुख्यमंत्री श्री. ठाकरे ने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। संयुक्त पुलिस आयुक्त श्री. नांगरे-पाटिल ने आभार व्यक्त किया.

सुसज्ज व अत्याधुनिक एटीवी वाहन
इस वाहन को सर्वपृष्ठीय वाहन कहा जा सकता हैं. आपात स्थिति में तत्काल सहायता के लिए इस वाहन का उपयोग किया जा सकता है,इसलिए यह वाहन मुंबई पुलिस को उपलब्ध करवाएं गए हैं. यह सर्व सुविधायुक्त हैं तथा सभी सतहों जैसे भूमि, रेत, दलदल, रेतीले पर चलता है। इसलिए इसका उपयोग चौपाटी क्षेत्र में किया जा सकता है। वाहन की उच्च क्षमता 570 सीसी है अतः तेज चलनेवाला हैं. चार सुरक्षाकर्मी इस पर पेट्रोलिंग कर सकते हैं.आपात स्थिति में इसपर रस्सियों और फ्लोटिंग हुक जैसी सुविधाओं का भी उपयोग किया जा सकता है.

 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

नवकार महामंत्र केवल जाप नही यह जीवन को दिशा देता हैं :- नरेंद्र मोदी