पेड़ लगाओ शहर को हरा भरा बनाओ :-हसमुख गहलोत

 वृक्षारोपण कर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस


भायंदर :- 5 
जून शनिवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हरित मीरा भायंदर शहर का संकल्प लेकर मीरारोड पूर्व के प्रभाग क्रमांक ४ अंतर्गत महानगरपालिका के उद्यान में वृक्षारोपण कर पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उपमहापौर हसमुख गेहलोत, मनपा आयुक्त दिलीप ढोले, उपायुक्त (मुख्यालय) विजयकुमार म्हसाल,  उपायुक्त संभाजी पानपट्टे (सार्वजनिक आरोग्य विभाग), महानगरपालिका कार्यकारी अभियंता, प्रभाग अधिकारी व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे,ऐसी जानकारी मनपा के जनसंपर्क अधिकारी राज घरत ने दी।

गहलोत ने लोगो से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाए और शहर को हरा भरा बनाये।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम