उत्तर भारत मे होगा विश्वरत्न सागर सूरीश्वरजी का चातुर्मास

हरियाणा में हुआ भव्य नगरप्रवेश


 हरियाणा :- जिनशासन रत्न, मालवा के नंदन परम पूज्य आचार्य श्री नवरत्नसागर सूरीश्वरजी म. सा. के आशीर्वाद से आचार्य देव श्री देवचन्द्रसागर सूरीश्वरजी म. सा., गुरु नवरत्न कृपा प्राप्त , सुरिमंत्र आराधक परम पूज्य आचार्य श्री आचार्य श्री विश्‍वरत्न सागर सूरीश्वरजी म.सा., उपाध्याय प्रवर श्री वैराग्यरत्नसागर जी म.सा.राजस्थान, मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों में धर्म आराधना कराते हुए हरियाणा के नारनोल नगर पधारे।

श्री नागेश्वर तीर्थ से 700 किलोमीटर का विहार कर पंजाब, हिमाचल प्रदेश में विचरण करेंगे।आचार्य श्री का इस वर्ष का चातुर्मास भी उत्तर भारत के किसी शहर में होगा। गुरुवार को उन्होंने1 15 ठाणा के साथ नारनोल जैन संघ में मंगल प्रवेश हुआ।इस अवसर पर संघ के नेमीचन्द जैन , प्रमोद जैन आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।


इसके पूर्व  श्री संघ वड़गाव मे परम पूज्य श्री विश्‍वरत्नसागर सूरीश्वरजी म.सा. कि विनती के लिये पहुंचा और धर्मसभा की विनती कि जिसे स्वीकृती प्रदान कि गई।

इससे पहले उन्होंने वडगाव मे राजा समप्रति कालीन मन्दिर के दर्शन मुनि मंडल के साथ किये और धर्मसभा में श्रावको को धर्म उपदेशना दी। गुरुदेव हिमाचल , पंजाब , उतरांचल , राजस्थान, दिल्ली सहित राज्यों में अनेक धार्मिक अनुष्ठान करवाएंगे। महामांगलिक भी इसी क्षेत्र मे आयोजित होगी।

चातुर्मास स्थल की जानकारी शीघ्र प्रेषित की जाएगी।

 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नवकार महामंत्र केवल जाप नही यह जीवन को दिशा देता हैं :- नरेंद्र मोदी

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप