मीरा भायंदर भाजपा में मचा घमासान, रवि व्यास को बनाया जिलाध्यक्ष

 भाजपा ने कतरे मेहता के पर


पार्टी झुकने के मूड में नहीं


पार्टी में फूट के संकेत , 


महापौर के नेतृत्व में मेहता गुट ने दिया अल्टीमेटम


विनोद मिश्र 

भायंदर :- भाजपा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत दादा पाटील ने सोमवार को नगरसेवक रवि व्यास को मीरा भायंदर भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया। इसके साथ ही स्थानीय भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए चल रही खींचतान व अटकलों को विराम लग गया है। इससे पूर्व हेमंत म्हात्रे मीरा भायंदर भाजपा के जिलाध्यक्ष थे। व्यास को पूर्व भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता का कट्टर विरोधी माना जाता है। इससे ऐसा माना जा रहा है कि मेहता का पर कतरने के लिए ही उनके विरोधी रवि व्यास के हाथ मे स्थानीय भाजपा की कमान सौंपी है। जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर व्यास के समर्थकों में खुशी तो मेहता समर्थकों में नाराजगी देखी जा रही है।

मंगलवार को महापौर ज्योत्स्ना हसनाले तथा उपमहापौर हसमुख गहलोत के नेतृत्व में भाजपा के 61 जनप्रतिनिधियों में से करीब 42 जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष रवि व्यास के खिलाफ भाजपा के मुंबई प्रदेश कार्यालय में प्रवक्ता माधव भंडारी को एक ज्ञापन सौंपा । जिसमे व्यास की नियुक्ति पर 24 जून तक पुनर्विचार करने के लिए कहा गया है। महापौर हसनाले का कहना है कि व्यास की नियुक्ति के संदर्भ में स्थानीय जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों को विस्वास में नही लिया गया। 24 जून तक समाधानकारक निर्णय नही लिए जाने पर राजीनामा का इशारा भी उपस्थित जनप्रतिनिधियों के माध्यम से महापौर ने दिया है। इससे मीरा भायंदर भाजपा में घमासान मचा गया है और पार्टी में फूट के संकेत दिख रहे हैं। स्थानीय भाजपा की अंदरूनी लड़ाई अब एक बार पुनः सड़को पर आ गई है।


रवि व्यास ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत मनसे पार्टी से की थी। उनकी माँ सुधा व्यास मनसे से नगरसेविका भी निर्वाचित हुई थी। बाद में व्यास ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया और  नगरसेवक बने थे। इसके बाद व्यास ने भाजपा का दामन थामा और 2017 के मनपा चुनाव में भाजपा से नगरसेवक निर्वाचित हुए। मिलनसार व हँसमुख व्यास भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं में प्रिय हैं। व्यास का नाम उस समय सुर्खियों में आया जब वे नरेंद्र मेहता के भ्रष्टाचार और मनमानी से त्रस्त नाराज भाजपा नगरसेवकों के गुट की अगुआई कर मेहता के खिलाफ बगावत का बिगुल बजाया था। 

भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीरा भायंदर के भाजपाइयों ने उड़ाई कोविड नियमों की धज्जियां


राज्य सरकार तथा मेडिकल एक्सपर्ट्स द्वारा बार बार कोरोना के तीसरी लहर की संभावना व्यक्त की जा रही है। जनजागरूकता के लिए लगातार कोविड नियमों का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी जा रही। यह भी बताया जा रहा है कि कोरोना की तीसरी लहर पिछले दोनो लहर से ज्यादा घातक हो सकती है। इसके बावजूद नवनियुक्त मीरा भायंदर भाजपा के जिलाध्यक्ष एड. रवि व्यास का विरोध करने मुंबई के भाजपा प्रदेश कार्यालय में पहुंचे पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता गुट के नगरसेवक, नगरसेविका, पदाधिकारियों ने जम कर कोविड नियमों की धज्जियां उड़ाई। फोटो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कईयों ने मास्क नही पहना है, सोशल डिस्टनसिंग का भी पालन नही किया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम