सागर वासियों को 23 साल बाद विद्धासागरजी के चातुर्मास की उम्मीद

सर्वतोभद्र जिनालय का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा 


सागर (मध्यप्रदेश) :-
वर्षाकालीन चातुर्मास के लिए जैन साधु संतों का विहार जारी है। सागर में भी इसको लेकर जगह-जगह तैयारियां जारी हैं। अब तक 7 आर्यिका संघों और 1 मुनि संघ का चातुर्मास तय हो गया है। इसके साथ ही आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज का मंगल विहार बुंदेलखंड की ओर चल रहा है। पिछले 2 वर्षों से आचार्यश्री ससंघ मालवा अंचल में विराजमान रहे हैं। उनका चातुर्मास 2019 में नेमावर और 2020 में इंदौर में हुआ था। वर्ष 2021 में बुंदेलखंड के किसी नगर में आचार्यश्री का वर्षा कालीन चातुर्मास होने की संभावना श्रद्धालु लगा रहे हैं। वैसे तो आचार्यश्री का बुंदेलखंड में कई तीर्थ क्षेत्रों में चातुर्मास हो चुका है। परंतु सागर नगर को आखिरी बार 1998 में चातुर्मास देखने का अवसर मिला था। उसके बाद से अब तक कई बार चातुर्मास का प्रयास समाज ने किया लेकिन भाग्य ने दूसरे शहरों को चातुर्मास का अवसर दिया। 

इस बार परिस्थितियां बुंदेलखंड के सागर नगर के लिए अनुकूल लग रही हैं। यहां पर आचार्यश्री के आशीर्वाद से सर्वतोभद्र जिनालय का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। विश्व का यह अद्वितीय जिनालय चतुर्मुखी होगा। आचार्यश्री ने अपने संघ से 7 उपसंघ बनाए हैं। आचार्यश्री के संघ में आचार्यश्री के अलावा मुनिश्री निरोग सागर, मुनिश्री निरामय सागर, मुनिश्री शीतल सागर और मुनिश्री श्रमण सागर हैं। उप संघ में शामिल मुनिश्री दुर्लभ सागर महाराज, मुनिश्री संधान सागर, मुनिश्री निरंजन सागर का चातुर्मास मंडीबामोरा सागर में होना तय हुआ है।

जिले में इन आर्यिका संघों के चातुर्मास होंगे, स्थान भी हुए तय

सागर जिले में 7 आर्यिका संघों का चातुर्मास तय हो गया है। सभी के स्थान तय हो गए हैं। सागर जिले में आर्यिका पूर्णमति माताजी का चातुर्मास शाहपुर में होगा। वर्तमान में नेहानगर मकरोनिया सागर में आर्यिका अनंतमति माताजी और आर्यिका भावनामति माताजी विराजमान हैं। रिजुमति माताजी खुरई, तपोमति माताजी धनोरा, उपशांतमति माताजी बिलहरा, धारणामति माताजी बांदरी, दुर्लभमति माताजी खिमलासा में विराजमान हैं। इनके चातुर्मास यहीं पर होने की उम्मीद है। इनमें से कुछ संघों का विहार शुरु भी हो गया है। जबकि कुछ का आगामी दिनों में शुरू होने की उम्मीद है। इनके अलावा कुछ और संघों से चातुर्मास के लिए अनुमति मिलने की उम्मीद जिले की सकल जैन समाज को है। यह जानकारी मुकेश जैन ढाना ने दी।

अभिषेक जैन लुहाड़िया / रामगंजमंडी

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम