राष्ट्रपती, उपराष्ट्रपती,गृहमंत्री की राज्यपाल का अभिष्टचिंतन

 मुख्यमंत्री  उद्धव ठाकरे ने दी बधाई

मुंबई :- महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी के गुरुवार 17 जून को 79 वें जन्मदिन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति व्यंकय्या नायडू व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने फ़ोन पर अभिष्टचिंतन किया.

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्यपाल कोश्यारी से राजभवन में मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी.

उन्हें शुभकामनाएं देनेवालों में विरोधी पक्षनेता देवेंद्र फडणवीस,स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे, महापौर किशोरी पेडणेकर, उर्वरित महाराष्ट्र विकास के अध्यक्ष योगेश जाधव, मुख्य सचिव सीताराम कुंटे, पुलिस आयुक्त हेमंत नगराळे, मुंबई विश्वविद्यालय के कुलगुरू सुहास पेडणेकर, एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय की कुलगुरू शशिकला वंजारी ने भी उनसे मुलाकात कर बधाई दी।

 

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, नारायण राणे, अरविंद सावंत, ने भी राज्यपाल को शुभकामनाएं दी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम