110 आदिवासी परिवारों को अनाजदान

आनंद मित्र मंडल का कार्यक्रम


मुंबई :-
प्रतिष्ठित सामाजिक संगठन आनंद मित्र मंडल ने आदिवासी परिवारों की कोरोना महामारी के चलते हुए लॉकडाउन में समस्या को समझते हुए मंगलवार को 110 परिवारों को अनाजदान दिया।

मंडल के अध्यक्ष नरेंद्र मिस्त्री ने बताया कि पालघर जिला में स्थित मासवण (मनोर) के आश्रम शाळा की संचालिका वर्षाताई फातरपेकर ने आश्रमशाळा में पढ़ती लड़कियों के परिवार को हो रही तकलीफों से अवगत कराया,जिसके बाद मंडल ने 110 परिवारों को अनाजदान दिया।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगे भी ऐसे ही कार्य जारी रहेंगे।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमोद तिवारी, स्मिता गावस्कर,शालन मेंस्त्री,सारिका कलंबेकर,अभिजीत पाठारे, श्री म्हापणकर,किशोर नार्वेकर ने सहयोग किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नवकार महामंत्र केवल जाप नही यह जीवन को दिशा देता हैं :- नरेंद्र मोदी

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप