जयंतसेन सूरीश्वरजी का नाम देंगे गोशाला को

 चारित्ररत्नजी के दर्शनार्थ नारोली में उमड़े लोह

थराद :- गुजरात राज्य में बनासकांठा जिले की थराद तहसील के नारोली नगर में युगप्रभावक पुण्यसम्राट गुरुदेव श्रीमद् विजय जयन्तसेन सूरीश्वरजी महाराजा के शिष्य एवं नारोली नगर के गौरव मुनिराज श्री चारित्ररत्न विजयजी महाराज का उनकी जन्म भूमि में पदार्पण के साथ ही  नगर में उत्साह और उमंग का वातावरण बन गया।


 नगर में जनसहयोग से निर्मित गौशाला में आज 15 जुन को मुनिराज श्री चारित्ररत्न विजयजी महाराज की पावन निश्रा में ओर सनातन धर्म के संत नागरवनजी की उपस्थिति में धर्म सभा का आयोजन हुआ जिसमें गुरुदेव जयन्तसेन सूरीश्वरजी महाराजा के गुणानुवाद कर उनके उपकार का स्मरण करते हुए नगर के सभी नागरिकों की ओर से श्रद्धांजलि दी गई।  मुनिराज की प्रेरणा ओर उनकी भावनाओं को साकार करते हुए नगर के सभी समाज के अग्रणियों ने गुरुदेव की स्मृति को हमेशा के लिए याद रखने के लिए इस गौशाला का नामकरण गुरु राजेंद्र जयन्तसेन गौशाला रखने की सर्वानुमति से स्वीकृति प्रदान की ।

 गौशाला ट्रस्ट में नारोली जैन संघ के सदस्यों में से तीन ट्रस्टी बनाने की घोषणा की गई। मुनिराज श्री के दर्शनार्थ नारोली के डेप्युटी कलेक्टर वी.डी बोडाना,नायब तहसीलदार गढवीजी.जिल्ला पंचायत सदस्य मांगीलाल पटेल , तहसील पंचायत सदस्य वजेसिंह सहित अनेक अग्रणीयों ने उपस्थित रहकर नारोली नगर के विकास में अपना योगदान देने के भाव प्रकट किए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम