महावीर जन्म वांचन के दिन स्थानीय नागरिकों का उत्साह अविस्मरणीय रहा

जापान के भक्तों ने भी लिया लाभ


पाटण :-
गुजरात के पाटण नगर में त्रिस्तुतिक जैन उपाश्रय में बिराजमान पुण्यसम्राट युगप्रभावक गुरुदेव श्रीमद् विजय जयन्तसेन सूरीश्वरजी महाराजा के शिष्य मुनिराज श्री चारित्ररत्नविजयजी महाराज एवं मुनिराज श्री निपुणरत्नविजय जी महाराज आदि ठाणा की पावन निश्रा में पर्युषण पर्व विविध आराधना के साथ चल रहा है।


पर्व के पांचवें दिन भगवान महावीर स्वामी जन्म वांचन का आयोजन हुआ जिसमें पुण्य सम्राट गुरुदेव श्री के जापान स्थित भक्तों सहित त्रिस्तुतिक जैन संघ पाटण के सदस्यों एवं आराधना करने पधारें भाई बहनों ने पारणा ओर स्वप्न आदि के अनेक लाभ लिए।


प्रसंग को लेकर उपाश्रय में भव्य सजावट की गई।इस अवसर पर जिलाधिकारी सुप्रितसिंह गुलाटी, पुलिस अधिक्षक अक्षयभाई मकवाणा,पुलिस उपअधीक्षक सोनारा , जिला विकास अधिकारी रमेश मेरजा, पालिका 
मुख्याधिकारी पांचाभाई माली, पुलिस निरीक्षक परमार, पालिका प्रमुख स्मीताबेन पटेल आदि अनेक पधारे एवं मुनिराज श्री चारित्ररत्न विजयजी आदि के दर्शन वंदन कर आशीर्वाद लिया।

जैन संघ को पर्युषण पर्व की शुभकामनाएं प्रदान की, पर्व को लेकर उपाश्रय के मुख्य द्वार पर विशाल मंडप का निर्माण किया गया। गुरुदेव की प्रेरणा से धार्मिक सामाजिक ओर जीवदया के कार्यक्रम प्रतिदिन आयोजित किए जा रहे हैं। महावीर जन्म वांचन के दिन पारणे के दर्शनार्थ जैन संघ के सदस्यों को अच्छी उपस्थित रहीं, एवं अन्य समाज के करीब 2000 से ज्यादा भाई बहनों ने उपाश्रय में आकर पारणा के दर्शन का लाभ लिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम