पाटण नगर के त्रिस्तुतिक जैन संघ में अठ्ठाई सहित विभिन्न तपस्या

पाटण नगर के त्रिस्तुतिक जैन संघ में अठ्ठाई सहित विभिन्न तपस्या

धर्ममय हुई पाटण नगरी ,नगरपालिका मुख्याधिकारी को 8 उपवास

पाटण :- गुजरात के पाटण नगर में बिराजमान जैनाचार्य पुण्यसम्राट युगप्रभावक गुरुदेव श्रीमद् विजय जयन्तसेनसूरीश्वरजी महाराजा के पट्टधर गच्छाधिपती श्रीमद् विजय नित्यसेनसूरीश्वरजी महाराज एवं आचार्य भगवंत श्रीमद् विजय जयरत्नसूरीश्वरजी महाराज के आज्ञानुवर्ती मुनिराज श्री चारित्ररत्न विजयजी महाराज, मुनिराज श्री निपुणरत्न विजय महाराज आदि श्रमण भगवंत एवं साध्वी श्री शासनलता श्री जी आदि श्रमणी भगवंत ठाणा 34 की पावन निश्रा में त्रिस्तुतिक जैन संघ पाटण आयोजित त्रिस्तुतिक जैन उपाश्रय में पर्युषण पर्व की आराधना में मुनिराज श्री प्रत्यक्षरत्न विजयजी महाराज, मुनिराज श्री पवित्ररत्न विजयजी महाराज साध्वी श्री कल्परेखाश्री जी म.सा,साध्वीजी श्री कुमदप्रियाश्री जी म.सा,साध्वी श्री तप्तीदर्शनाश्रीजी म.सा,साध्वी श्री रीतदर्शना श्री जी म.सा,साध्वी श्री विधिलता श्री जी म.सा, एवं पाटण नगर पालिका मुख्य अधिकारी पांचाभाई माली, भरतकुमार लक्ष्मीचंदजी ,युगकुमार कमलेशभाई,आश्वीकुमारी कमलेशभाई, पलककुमारी अलकेशभाई,कोमलकुमारी दसरथभाई रावल( जैनेतर), विभाकुमारी सोलंकी,प्रनाली कुमारी आदि को अठ्ठाई तप की तपस्या चल रही है।

इसी क्रम में अनेक भाई बहनों को पर्युषण तप,अठ्ठम तप, चौंसठ प्रहरी पौषध सहित अनेक आराधना चल रही है, सभी का पारणा शनिवार को होगा। इस प्रसंग पर त्रिस्तुतिक जैन संघ पाटण की ओर से पंचासरा जैन यात्रिक भवन के हॉल में पारणा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।पारणे एवं श्री संघ के सुबह का नास्ता, दोपहर की नवकारसी का लाभ  त्रिस्तुतिक जैन संघ के पुर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष खिमेल निवासी स्व.किशोर खिमावत परिवा, मुंबई ने लिया हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम