समग्र जैन चातुर्मास सूचि का विमोचन

43 वर्षों से हो रहा प्रकाशन

मुंबई :-समग्र जैन समाज की पिछले 43 वर्षों से प्रकाशित 'चातुर्मास सूचि' का विमोचन महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री व मुंबई भाजपा नेता राज के पुरोहित भी उपस्थित थे। 

बाबूलाल जैन 'उज्जवल',मुंबई द्वारा संपादित 500 पुष्ट की इस सूचि में समग्र जैन समाज के चारों संप्रदायों के साधु साध्वीजी के चातुर्मास स्थल की जानकारी के अलावा समाजोपयोगी के बारे में भी बताया जाता हैं।500 पृष्ठों की इस सूचि में 17हजार 51 साधु साध्वीजी की जानकारी आसानी से प्राप्त की जा सकती हैं। इस अवसर पर राजस्थान मीटर गेज प्रवासी संघ के अध्यक्ष विमल रांका,सूचि के सह संपादक जयेश जैन  उपस्थित थे।        

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम