निरंतर जागरूकता व जिम्मेदार पूर्ण व्यवहार से कोरोना जंग जीतेंगे :- राज्यपाल

राज्यपाल ने दिए ग्लोबल इंडिया बिझनेस फोरम पुरस्कार 

विठ्ठल कामत, डॉ योगेश जाधव, राहुल देशपांडे, निरंजन हिरानंदानी, अनंत जोग सन्मानित

मुंबई :- कोरोना के प्रकोप ने न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया को प्रभावित किया हैं। जैसे ही विभिन्न देशों में आर्थिक वर्चस्व के लिए हथियारों की होड़ शुरू हुई, कोरोना ने पूरी दुनिया को एकजुट होकर इस संकट से लड़ने के लिए मजबूर कर दिया। कोरोना का संकट अभी खत्म नहीं हुआ है।उपरोक्त विचार राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने व्यक्त किये।

राज भवन में ग्लोबल इंडिया बिझनेस फोरम पुरस्कार वितरण समारोह में उन्होंने कहा कि ऐसे में अगर सभी कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करें और लगातार सतर्कता और जिम्मेदार व्यवहार से कोरोना जैसे किसी भी संकट का डटकर मुकाबला कर सकें।फोरम की और से सफल उद्यमियों, विभिन्न क्षेत्रों के कलाकारों के साथ-साथ कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया गया।

फोरम ने प्रसिद्ध होटल व्यवसायी विट्ठल कामत, प्रमुख उद्योग समूह के अध्यक्ष डॉ. योगेश जाधव, शास्त्रीय गायक राहुल देशपांडे,अभिनेता अनंत जोग, बिल्डर निरंजन हीरानंदानी और 34 अन्य गणमान्य व्यक्तियों और कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में मुंबई में मिस्र के महावाणिज्य दूत एतिया अबू एलनागा, मुंबई में बांग्लादेश के उप उच्चायुक्त मोहम्मद लुतफोर रहमान, ग्लोबल इंडिया बिजनेस फोरम के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र जोशी, डॉ. योगेश दुबे आदि गणमान्य उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम