आदर्श शैक्षणिक परिसर बने सिंधुदुर्ग विद्यापीठ :- भगतसिंह कोश्यारी

राज्यपाल की उपस्थिति में मुंबई विश्वविद्यालय के सिंधुदुर्ग उप-परिसर का उद्घाटन

मुंबई :- मुंबई विश्वविद्यालय ने गणेशोत्सव शुरू होते ही अपने सिंधुदुर्ग उप केंद्र का श्री गणेश किया हैं। सिंधुदुर्ग जिला प्रकृति की प्रचुरता से संपन्न है। अतः सिंधुदुर्ग उपकेन्द्र को पर्यावरण हितैषी परिसर के रूप में अपनी एक अलग पहचान बनानी चाहिए और एक आदर्श शैक्षणिक परिसर बनने का प्रयास करना चाहिए।

उपरोक्त विचार व अपेक्षा राज्यपाल तथा कुलपती भगतसिंह कोश्यारी ने उप केंद्र के वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से उद्घाटन के बाद व्यक्त किए।ठाणे व रत्नागिरी के बाद यह तिसरा उपकेंद्र हैं।इस अवसर पर महाराष्ट्र के उच्च शिक्षा मंत्री उदय सामंत, संसद सदस्य विनायक राउत,  विधायक दीपक केसरकर, कुलगुरू डॉ सुहास पेडणेकर, प्रकुलगुरू रवींद्र कुलकर्णी, कुलसचिव बळीराम गायकवाड आदि गणमान्य उपस्थित थे। 

राजयपाल ने कहा कि मंत्री उदय सामंत व कुलगुरु सुहास पेडणेकर दोनो ही सिंधुदुर्ग जिला के सुपुत्र हैं।उन्हें सिंधुदुर्ग परिसर में विश्वविद्यालय के साथ-साथ देश-विदेश के विशेषज्ञों और प्रोफेसरों को आमंत्रित करना चाहिए और वहां के छात्रों को अत्याधुनिक उच्च शिक्षा प्रदान करनी चाहिए। सिंधुदुर्ग उपकेन्द्र को भी शीघ्र स्वतंत्र विश्वविद्यालय बनाने का प्रयास किया जाना चाहिए। इस अवसर पर उदय सामंत ने कहा कि उपकेंद्र को प्रोफेसर मधु दंडवते नाम देने का प्रस्ताव आया तो निश्चित सकारात्मकता से विचार किया जायेगा।  

 


 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नवकार महामंत्र केवल जाप नही यह जीवन को दिशा देता हैं :- नरेंद्र मोदी

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप