राज्यपाल ने राज्य स्तरीय युवा संगठन पुरस्कार प्रदान किये

नेहरू युवा केंद्र के कार्यों की प्रशंसा

सुनाली राठोड, रुपकुमार राठोड सन्मानित

मुंबई :- देश के युवाओं में देशभक्ति की भावना जगाने और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी गांवों तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू किए गए नेहरू युवा केंद्र देश और राज्य में अच्छा कार्य कर रहे हैं।केंद्र ने कोरोना काल में बहुत ही प्रशंसनीय कार्य किया।

उपरोक्त विचार महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने राज भवन में नेहरू युवा केंद्र महाराष्ट्र ,गोआ की और से आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किये। उन्होंने केंद्रों से आदवासी क्षेत्रों के विकास हेतु भी काम करने की अपील की। नेहरू युवा केंद्र हरसाल युवा उत्कृष्ट संस्था /मंडल को पुरुस्कृत करता हैं।

इस अवसर पर राज्यपाल ने गायक सुनाली राठौर और गायक रूपकुमार राठौर को गायन और संगीत के क्षेत्र में उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया।पुना जिला के सुंदरबन,न्हवारे में युवा किसानों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु कार्यरत ग्रामीण तंत्रज्ञान संस्था को उत्कृष्ट संस्था के पुरस्कार स्वरुप एक लाख का धनादेश दिया गया। यह पुरस्कार संस्था के अध्यक्ष गीताराम कदम ने स्वीकार किया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने  डॉ अरविन्द शालीग्राम, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सावित्रीबाई फुले पुणे विद्यापीठ, काकासाहेब चंद्रकांत मोहिते, प्रिंसिपल, रसिका कुलकर्णी, शरद आनंदराव पाबळे, (पत्रकार‍िता), सुभाष दळवी, विशेष कार्यकारी अधिकारी, मुंबई महानगरपालिका,संदीप नवले, (पत्रकारिता), श्रध्दा दळवी, सामाजिक कार्यकर्ता, पृथ्वी बाळासाहेब इंगोले-राक्षे, सुज्ञान मानखेडकर, राज सुनिल रनधिर, आम्रपाली चव्हाण,  सागर हेमाडे, विकास कतरे आदि का सत्कार किया 

कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र के महाराष्ट्र राज्य निदेशक प्रकाश कुमार मनुरे, उपसंचालक यशवंत मानखेडकर आदि गणमान्य उपस्थित थे। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम